फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan-Aadhaar Link: आज है आखिरी तारीख, तुरंत ऐसे करें पैन कार्ड को आधार से लिंक, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Fri, 30 Jun 2023 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Pan Aadhaar Link last Date: how to link aadhaar with your pan card full details are here
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख - फोटो : Amar Ujala

Pan Card-Aadhaar Card Link: आप जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए जाते हैं, तो आपको दो दस्तावेजों की ज्यादा जरूरत पड़ती होगी? और वो है आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड। दरअसल, आज के समय में इनकी जरूरत कफी पड़ती है। वहीं, अगर ये पास में न हो तो कई काम अटक तक जाते हैं। इन सबके बीच आज यानी 30 जून 2023 को पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की आखिरी तारीख है यानी अगर आपने अब तक इन दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं करवाया है, तो आज ही करवा लें। वरना बाद में आपको दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Pan Aadhaar Link last Date: how to link aadhaar with your pan card full details are here
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख - फोटो : istock

आज आखिरी तारीख, ऐसे करवाएं लिंक:-

स्टेप 1

  • जैसा कि आज पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की आखिरी तारीख है, ऐसे में अगर अब तक आपने इस काम को नहीं किया है, तो आप आज भी कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के आधिकारिक पोर्टल incometax.gov.in पर जाना होगा
Pan Aadhaar Link last Date: how to link aadhaar with your pan card full details are here
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख - फोटो : istock

स्टेप 2

  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद आपको यहां 'क्विक लिंक' वाला सेक्शन नजर आएगा
  • आपको इस सेक्शन में जाकर 'लिंक आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आप देखेंगे कि आपको अपना 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Aadhaar Link last Date: how to link aadhaar with your pan card full details are here
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख - फोटो : istock

स्टेप 3

  • पैन नंबर भरने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको अपना पूरा नाम भरना है
  • जब आप नाम भर दें, तो इसके बाद आप देखेंगे कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया है
विज्ञापन
Pan Aadhaar Link last Date: how to link aadhaar with your pan card full details are here
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख - फोटो : istock

स्टेप 4

  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए इस ओटीपी को आपको यहां दर्ज करना है
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed