फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में आया ये बड़ा अपडेट, जान लें वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Thu, 11 Aug 2022 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Aug 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
apy update tax payers will not be able to join atal pension yojana from 1 october 2022
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : अमर उजाला

Atal Pension Yojana Update: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनमें आर्थिक लाभ देने के अलावा रोजगार, शिक्षा, राशन और बीमा कवर जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पेंशन देने का प्रावधान है, ताकि भविष्य में लोगों को आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। वहीं, अब इस योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

apy update tax payers will not be able to join atal pension yojana from 1 october 2022
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : अमर उजाला
  • दरअसल, सरकार की तरफ से अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से किए गए बदलाव के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2022 से इनकम टैक्स चुकाने वाला व्यक्ति इस योजना में शामिल होने के लिए पात्र नहीं होंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई।
apy update tax payers will not be able to join atal pension yojana from 1 october 2022
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
  • वित्त मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर कहा गया कि, अगर कोई 1 अक्टूबर या उसके बाद से इस योजना से जुड़ेगा और फिर बाद में वो टैक्स देने वालों की श्रेणी में आते हैं। तो फिर उनके अटल पेंशन योजना अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही जमा की गई पेंशन राशि वापस कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
apy update tax payers will not be able to join atal pension yojana from 1 october 2022
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

क्या है योजना?

  • दरअसल, इस अटल पेंशन योजना में आप 18 साल की उम्र से 40 साल तक की उम्र में निवेश कर सकते हैं। वहीं, इसमें आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना पड़ता है।
विज्ञापन
apy update tax payers will not be able to join atal pension yojana from 1 october 2022
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
  • वहीं, इस योजना में आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की पेशन मिलती है। अगर आप 18 साल की उम्र में 42 से लेकर 210 रुपये हर महीने भरते हैं, तो आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed