फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

APY: अगर आपको भी चाहिए हर महीने पेंशन, तो इस सरकारी योजना में कर सकते हैं आवेदन

Fri, 22 Aug 2025 08:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Aug 2025 08:16 AM IST
सार

Atal Pension Yojana Mein Kaise Apply Karein: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो, तो आप इस योजना से जुड़कर अपनी पेंशन लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
APY: how to apply for atal pension yojana mein kaise apply karein
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन हर महीने मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Registration Process In Hindi: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसके पास आर्थिक समस्या न हो। इसके लिए एक बड़ा तबका नौकरी करता है और अपनी आजीविका चलाता है। यही नहीं, लोग अपने आज के खर्चों के अलावा आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग जगहों पर निवेश भी करते हैं। यही नहीं, लोग अपनी पेंशन की व्यवस्था भी करते हैं। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और पेंशन का लाभ ले रहे हैं, क्योंकि इस योजना के तहत पात्र लोगों को 60 वर्ष के बाद हर महीने 1 से 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इस सरकारी योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना क्या है और आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

APY: how to apply for atal pension yojana mein kaise apply karein
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन हर महीने मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या है अटल पेंशन योजना?

  • दरअसल, केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। इस योजना के तहत 1 से 5 हजार रुपये तक की हर महीने पेंशन मिलती है और ये लाभ 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलता है। इस योजना के तहत लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद करना है।
APY: how to apply for atal pension yojana mein kaise apply karein
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन हर महीने मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़े इस योजना से?

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 60 वर्ष के बाद हर महीने पेंशन प्राप्त हो, तो इसके लिए आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है, ये वो अधिकारी होते हैं जो इस योजना को देखते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
APY: how to apply for atal pension yojana mein kaise apply karein
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन हर महीने मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर अधिकारी आपकी केवाईसी करते हैं
  • इसके बाद आपको योजना का पेंशन प्लान (1,2,3,4 या 5 हजार रुपये महीने की पेंशन) चुनने को कहा जाता है
  • अब जो प्लान आप चुनते हैं उसे आपके बैंक खाते से लिंक कर दिया जाता है
  • फिर हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है
विज्ञापन
APY: how to apply for atal pension yojana mein kaise apply karein
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन हर महीने मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलता है?

  • अटल पेंशन योजना में आपको हर महीने 1 से 5 हजार रुपये महीने की पेंशन 60 वर्ष के बाद मिलती है। दरअसल, आपको योजना से जुड़ने के बाद अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमिमय देना होता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है। इसी तरह अलग-अलग उम्र के हिसाब से अलग-अलग प्रीमियम होता है। वहीं, जिन लोगों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होती है सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed