IRCTC Thrilling Thailand Tour Package: थाईलैंड की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत बीच देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इन सब के अलावा थाईलैंड की नाइटलाइफ और जीवंत कल्चर भी लोगों को काफी आकर्षित करता है। थाईलैंड के खानपान और वेशभूषा के कहने ही क्या? ये सब चीजें थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। थाईलैंड के पटाया और बैंकॉक शहर में हमेशा चकाचौंध बनी रहती है। अगर आप भी थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड का करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपके लिए कई तरह की सुविधाओं को शामिल किया गया है।
IRCTC: 5 रातों और 6 दिनों तक थाईलैंड घुमाएगा आईआरसीटीसी, जानिए टूर पैकेज की कब से हो रही शुरुआत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:01 PM IST
सार
अगर आप भी थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड का करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन