Atal Pension Yojana Eligibility: आमतौर पर लोग सरकार की उन योजनाओं को ज्यादा जानते हैं जिनमें आर्थिक मदद करने, सब्सिडी देने या किसी तरह का कोई सामान देने आदि की हो। पर क्या आप जानते हैं सरकार कई ऐसी योजनाओं का भी संचालन करती है जो निवेश योजनाएं होती हैं। दरअसल, इन योजनाओं में आपको योजना के अंतर्गत पहले निवेश करना होता है और इसके बाद आपको रिटर्न मिलता है। ऐसी कई सरकारी योजनाएं हैं जिसमें से एक अटल पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको पेंशन देती है, लेकिन कई लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि क्या वो इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66ded782e5c8bd1668027e09","slug":"apy-are-you-eligible-for-atal-pension-yojana-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: क्या आप खुलवा सकते हैं अटल पेंशन योजना में खाता? यहां जानें तरीका और फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: क्या आप खुलवा सकते हैं अटल पेंशन योजना में खाता? यहां जानें तरीका और फायदे
Tue, 10 Sep 2024 08:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
कौन जुड़ सकते हैं योजना से?
- भारत सरकार अटल पेंशन योजना को चलाती है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक बात का ध्यान रखना होता है। दरअसल, जो लोग भारत के नागिरक हैं और जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वे इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
स्टेप 1
- अगर आप भी अटल पेंशन योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले अपने बैंक जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और उन्हें बताना होता है कि आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- इसके बाद बैंक अधिकारी आपसे आपकी कुछ जानकारियां लेता है और आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है
- इसमें आवेदन फॉर्म भरा जाता है जिसमें आपकी कुछ जानकारियां होती हैं
- इसके बाद आपसे पूछा जाता है कि आप कौन सा प्लान लेना चाहते हैं जिसमें एक हजार रुपये महीना, दो हजार, तीन हजार, 4 हजार और पांच हजार रुपये महीने वाली पेंशन का प्लान शामिल है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आप जब प्लान चुन लेते हैं तो आपको जानकारी दी जाती है कि आपको इसके लिए हर महीने कितना प्रीमियम देना होगा
- हर महीने आपके बैंक खाते से ही ये अमाउंट काट लिया जाता है
- इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है
- फिर आपको एक स्लिप दी जाती है जिसमें आपके द्वारा किए गए आवेदन की पूरी जानकारी होती है।