फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Hospital List: आयुष्मान कार्ड बनने के बाद किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें

Mon, 09 Sep 2024 07:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card holders can get free treatment in these hospitals
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Hospital List: जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। ऐसा इसलिए ताकि गरीब वर्ग से आने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिल सके। ऐसे में अगर बात आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इन कार्डधारकों का मुफ्त में इलाज हो सकता है। इस योजना के जरिेए उन लोगों को मुफ्त का इलाज मुहैया करवाना है जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी इलाज नहीं करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्डधारक किन अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman card holders can get free treatment in these hospitals
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल। - फोटो : istock

किन अस्पातल में मुफ्त इलाज?

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप हर अस्पताल में ये सुविधा नहीं ले सकते। दरअसल, सरकार ने कई अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत करवाया है और आप इन्हीं अस्पातलों में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आप इस आधिकारिक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ लिंक पर जाकर अपने शहर के अस्पताल का पता लगा सकते हैं।
Ayushman card holders can get free treatment in these hospitals
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल। - फोटो : istock

क्या है इलाज की प्रक्रिया?

स्टेप 1

  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है तो आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना होता है जो आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड होता है
  • यहां जाकर आपको अस्पताल में बने 'मित्र हेल्प डेस्क' पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman card holders can get free treatment in these hospitals
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • डेस्क पर जाकर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है
  • फिर इस कार्ड को अधिकारी द्वारा वेरिफाई किया जाता है
  • ऐसे में जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इस पूरे इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
Ayushman card holders can get free treatment in these hospitals
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल। - फोटो : Istock
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड है तो आपको सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
  • यहां ये भी जान लें कि आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed