आजकल बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक, हर कोई मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। वहीं, जब से हमारी जिंदगी में स्मार्टफोन ने कदम रखा है, तब से तो हर एक काम तेजी से हो जाता है। इसके जरिए लोग अपने बड़े से बड़े काम भी मिनटों में निपटा लेते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े काम हो या फिर कुछ और, ये सभी काम मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया पर भी समय बिताते हैं और वो भी अपने मोबाइल के जरिए। खासतौर पर लोग फेसबुक का काफी इस्तेमाल करते हैं। यहां वो अपनी वीडियो, फोटोज और अपने निजी विचार भी लोगों के साथ साझा करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आप पर उचित कार्रवाई करवाने के लिए काफी है और फिर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में उन गलतियों के बारे में जान सकते हैं, जो आपको भूलकर भी नहीं करनी है...
{"_id":"62735fdd47ce13747860b420","slug":"facebook-user-alert-dont-do-this-work-otherwise-you-may-go-to-jail-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक यूजर सावधान: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फेसबुक यूजर सावधान: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
Thu, 05 May 2022 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 05 May 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
फेसबुक पर न करें ये गलतियां:-
पाइरेटेड लिंक
- फेसबुक हमें मैसेंजर की सुविधा देता है, जहां पर हम अपनों से बातें करते हैं और उन्हें फोटो, वीडियो आदि शेयर करते हैं। लेकिन आपको यहां पर कभी भी अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक नहीं भेजना है, क्योंकि ऐसा करने पर आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है।
फेसबुक पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
लड़कियों को गलत मैसेज
- फेसबुक पर आपके कई दोस्त होंगे, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों होंगे। तो वहीं कई बार हम नए लोगों से भी मिलते हैं या मिलने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको ध्यान देना है कि किसी लड़की को कोई गलत मैसेज न भेजें और न ही कोई गलत वीडियो या अन्य चीजें। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई करते हुए आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
आपत्तिजनक मैसेज
- एक तरह से फेसबुक लोगों को जोड़ने का काम करता है। ऐसे में आपको भूलकर भी किसी को धमकी भरे या आपत्तिजनक मैसेज नहीं भेजने हैं। ऐसी स्थिति में आपकी शिकायत पुलिस से होने पर आपके ऊपर उचित कार्रवाई तक हो सकती है।
विज्ञापन
फेसबुक पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
धार्मिक भावना
- भारत ही नहीं बल्कि बाहर देशों में तक लोग धार्मिक चीजों से काफी जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर आप जाने-अनजाने फेसबुक के जरिए किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, कई बार इन धार्मिक भावनाओं से दंगे तक भड़क उठते हैं, इसलिए ऐसा कभी न करें।