फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा 2022: क्या चाहिए दस्तावेज और क्या है आवेदन का तरीका? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Tue, 07 Jun 2022 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Jun 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra Online Registration 2022: Know the Amarnath Yatra Process and Registration in Hindi
अमरनाथ यात्रा 2022 अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लोग हर साल जाते हैं, और फिर अगले साल की यात्रा पर जाने के लिए इंतजार करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस साल होने वाली यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने कहा था कि, अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस बार जा सकते हैं। हम आपको इसके लिए आवेदन का तरीका, यात्रा के बारे में जानकारी और अन्य जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अमरनाथ यात्रा के बारे में विस्तार से सबकुछ जान सकते हैं...

Amarnath Yatra Online Registration 2022: Know the Amarnath Yatra Process and Registration in Hindi
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन - फोटो : istock

कब से शुरू हो रहा है आवेदन और यात्रा?

  • बात अगर अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन की करें तो इसके लिए आप आज यानी 11 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं, इस बार यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। यात्रा कुल 43 दिनों तक चलेगी और आप इस दौरान यात्रा कर सकते हैं।
Amarnath Yatra Online Registration 2022: Know the Amarnath Yatra Process and Registration in Hindi
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन:-

  • अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां पर जाकर आपको अपनी सारी जरूरी जानकारी भरनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra Online Registration 2022: Know the Amarnath Yatra Process and Registration in Hindi
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन - फोटो : istock
  • वेबसाइट पर आपको एक फॉर्म मिलता है, जिसे यात्रा के लिए ऑनलाइन भरना होता है। इसके अलावा यहां पर आपको अपनी मेडिकल से संबंधित जानकारी भी देनी होती है। वहीं, आप एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Amarnath Yatra Online Registration 2022: Know the Amarnath Yatra Process and Registration in Hindi
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन - फोटो : istock

ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए तीन चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले एप्लिकेशन फॉर्म चाहिए होता है, जिसे आपको पूरा भरना होता है, यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति का हेल्थ सर्टिफिकेट और श्रद्धालु की चार पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed