फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओवन या एयर फ्रायर, किसमें आएगा कम बिजली का बिल? ऐसे समझें पूरा हिसाब

Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

Air Fryer vs Oven: किचन के लिए एयर फ्रायर और ओवन दोनों ही उपयोगी उपकरण हैं, लेकिन दोनों की क्षमता और इस्तेमाल अलग-अलग है। कम मात्रा में खाना जल्दी बनाने के लिए एयर फ्रायर सुविधाजनक हो सकता है, जबकि बेकिंग और ज्यादा खाना तैयार करने के लिए ओवन बेहतर विकल्प है। बिजली की खपत समझने के लिए सिर्फ वाटेज नहीं, बल्कि इस्तेमाल का समय और एक बार में बनने वाले खाने की मात्रा भी देखना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Air Fryer vs Oven Which One Is Better for Your Kitchen and Electricity Bill
ओवन खरीदें या एयर फ्रायर? - फोटो : AI

किचन में नया अप्लायंस खरीदने की बारी आती है तो अक्सर लोग एयर फ्रायर और ओवन के बीच उलझ जाते हैं। दोनों से खाना पकाया और गर्म किया जा सकता है, लेकिन दोनों का इस्तेमाल एक जैसा नहीं है। ऐसे में खरीदारी से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी जरूरत क्या है। तो आज की खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Air Fryer vs Oven Which One Is Better for Your Kitchen and Electricity Bill
एयर फ्रायर - फोटो : एआई जनरेटेड

कम मात्रा के खाने के लिए एयर फ्रायर
एयर फ्रायर तेजी से गर्म होता है और गर्म हवा को खाने के चारों तरफ घुमाकर उसे पकाता है। यही वजह है कि फ्रेंच फ्राइज, टिक्की, समोसा, पकोड़े, चिकन, पनीर, सब्जियां और कई तरह के स्नैक्स इसमें कम तेल में तैयार किए जा सकते हैं। कुछ एयर फ्रायर में केक, कुकीज और दूसरी बेकिंग रेसिपी बनाने की सुविधा भी मिलती है। इसकी खासियत यह है कि छोटी मात्रा में खाना कम समय में तैयार हो जाता है। इसलिए रोजाना स्नैक्स बनाने, फ्रोजन फूड तैयार करने या कम मात्रा में खाना पकाने वालों के लिए यह सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।

Air Fryer vs Oven Which One Is Better for Your Kitchen and Electricity Bill
ओवन - फोटो : Adobe Stock

 बेकिंग और ज्यादा खाना बनाना है तो ओवन
अगर आपकी जरूरत सिर्फ स्नैक्स तक सीमित नहीं है और आप केक, ब्रेड, पिज्जा, कुकीज, रोस्टेड सब्जियां या बड़े आकार के व्यंजन बनाना चाहते हैं तो OTG या कन्वेक्शन ओवन ज्यादा काम आ सकता है। इसकी क्षमता भी आमतौर पर ज्यादा होती है, इसलिए एक बार में अधिक खाना तैयार किया जा सकता है। हालांकि, ओवन को गर्म होने में एयर फ्रायर की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए कम मात्रा के खाने के लिए हर बार ओवन चलाना उतना सुविधाजनक नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Fryer vs Oven Which One Is Better for Your Kitchen and Electricity Bill
ओवन - फोटो : Adobe Stock

बिजली बिल में कौन पड़ेगा भारी?
सिर्फ यह देखकर फैसला करना सही नहीं है कि कौन सा उपकरण कितने वाट का है। बिजली की कुल खपत इस बात पर भी निर्भर करती है कि मशीन कितनी देर चली और उसमें एक बार में कितना खाना बनाया गया। अगर आपकी प्राथमिकता कम मात्रा में खाना जल्दी बनाना और कम तेल इस्तेमाल करना है तो एयर फ्रायर उपयोगी हो सकता है। वहीं, ज्यादा मात्रा में खाना और बेकिंग करनी है तो ओवन बेहतर रहेगा। खरीदने से पहले एयर फ्रायर की क्षमता, बास्केट का आकार, तापमान रेंज और प्रीसेट मोड जरूर देखें। ओवन लेते समय क्षमता, हीटिंग एलिमेंट, कन्वेक्शन फीचर और तापमान नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए।

लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड फ्लैट में क्या है अंतर? जानें कौन सा खरीदना है ज्यादा सुरक्षित

नया घर ले लिया है? सिर्फ सामान शिफ्ट करना काफी नहीं, इन जरूरी रिकॉर्ड्स में भी बदलवा लें पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed