Summer Cooling Tips: गर्मियां आते ही लोग पसीने और चिलचिलाती धूप से काफी परेशान रहते हैं। घरों से बाहर निकलने के लिए सोचना पड़ता है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसे गर्मी में तो बाहर न जाना पड़े। लेकिन किसी को स्कूल, किसी को कॉलेज या फिर किसी को अपने काम के लिए घर से बाहर जाना ही पड़ता है। लेकिन गर्मी सिर्फ घर के बाहर ही नहीं होती, बल्कि घर के अंदर भी लोग गर्मी से परेशान रहते हैं और एसी लगाने पर बिजली के बिल से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में एसी जैसी ठंडी हवा खाना चाहते हैं और वो भी कम बिजली के बिल के साथ, तो इसमें आपकी मदद आपका कूलर कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा होगा कैसे? आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d660da812f1e503d5c0ced","slug":"air-cooler-cooling-tips-know-these-things-to-make-cooler-more-effective","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Cooling Tips: तेज गर्मी में भी कूलर से मिल सकती है एसी जैसी ठंडी हवा, बस करने होंगे ये कुछ काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Cooling Tips: तेज गर्मी में भी कूलर से मिल सकती है एसी जैसी ठंडी हवा, बस करने होंगे ये कुछ काम
Tue, 19 Jul 2022 02:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Cooler Cooling Tips: कूलर से ठंडी हवा पाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cooler Cooling Tips: कूलर से ठंडी हवा पाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Istock
इन तरीकों से कूलर दे सकता है ठंडी हवा:-
पानी और बर्फ
- गर्मी के मौसम में आप चाहते हैं कि आपका कूलर एकदम एसी जैसी ठंडी हवा दे, तो इसके लिए आपको अपने रूम कूलर में ठंडा पानी और ठंडी बर्फ डालनी होती है। इससे आपको एसी जैसी ठंडी हवा मिल सकती है।
Cooler Cooling Tips: कूलर से ठंडी हवा पाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Istock
कूलिंग पैड का ध्यान दें
- कूलर को ठंडा करने में कूलिंग पैड अहम रोल निभाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कूलर से हवा ठंडी मिले तो इसके लिए जरूरी है कूलिंग पैड ठीक से लगे हों। जब ये पानी से अच्छे से भीग जाएंगे, तभी कूलर ठंडी हवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cooler Cooling Tips: कूलर से ठंडी हवा पाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Istock
- इसके अलावा आप चाहें तो कूलर के इन कूलिंग पैड को डबल भी कर सकते हैं यानी एक साथ दो लगा सकते हैं। इससे हवा आपको ज्यादा ठंडी मिलने में मदद मिलती है। हालांकि, कूलर में इससे ज्यादा पानी खर्च होता है।
विज्ञापन
Cooler Cooling Tips: कूलर से ठंडी हवा पाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Istock
पाइप
- कूलर में जब हम पानी भर देते हैं, तो मोटर का पंप चलने पर पानी पाइपों के जरिए कूलिंग पैड तक पहुंचता है। लेकिन अगर ये पाइप खराब होंगे, इनमें गंदगी होगी तो ऐसा नहीं हो पाएगा जिसका असर कूलिंग पर नजर आएगा। इसलिए समय-समय पर पाइपों की सफाई करते रहें, ताकि आपको ठंडी हवा मिलती रहे।