फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: पति-पत्नी को मिलेगी हर महीने दस हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Tue, 19 Jul 2022 12:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Husband and Wife get 10000 Rs Pension Per Month Know How to Apply for Atal Pension Scheme in Hindi
Atal Pension Yojana - फोटो : अमर उजाला

Atal Pension Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये स्कीम आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। देश में बड़े पैमाने पर लोग प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आपको निवेश करना चाहिए। वहीं अगर आप इस स्कीम में अपनी पत्नी के साथ निवेश करते हैं। ऐसे में आप हर महीने इस योजना में निवेश करके (पति + पत्नी) 10 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम अटल पेंशन योजना के बारे में जानेंगे। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि आप कैसे इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana Husband and Wife get 10000 Rs Pension Per Month Know How to Apply for Atal Pension Scheme in Hindi
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 साल है और इस स्कीम में हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

Atal Pension Yojana Husband and Wife get 10000 Rs Pension Per Month Know How to Apply for Atal Pension Scheme in Hindi
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

वहीं अगर आप इस योजना में अपनी पत्नी के साथ निवेश करते हैं, तो दोनों को 60 की उम्र के बाद 5-5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य 60 की उम्र के बाद निवेशकर्ता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Husband and Wife get 10000 Rs Pension Per Month Know How to Apply for Atal Pension Scheme in Hindi
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना है। यहां विजिट करके आप अटल पेंशन योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Husband and Wife get 10000 Rs Pension Per Month Know How to Apply for Atal Pension Scheme in Hindi
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed