फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RBI Rule: एक व्यक्ति कितने बैंक खाते खुलवा सकता है? यहां जानें नियम

Wed, 20 Sep 2023 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Sep 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
According to RBI rules how many bank accounts can open by a person check details
बैंक खाता खुलवाने को लेकर क्या नियम हैं? - फोटो : Amar Ujala

RBI Rules For Bank Account Opening: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि लगभग हर एक व्यक्ति का बैंक में खाता होता है। कोई बैंक खाते के जरिए बचत करता है, तो कोई अपने रोज के खर्चों के लिए इसका इस्तेमाल करता है, जबकि कई लोग तो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक खाता खुलवाते हैं आदि। यही नहीं, अब तो बच्चों के भी बैंक खाते खोले जाते हैं, जिसमें सरकारी स्कूल बच्चों को दी जाने वाली सहायता राशि को उनके बैंक खाते में जमा करवाता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि एक व्यक्ति कितने बैंक खाते खुलवा सकता है? क्या इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई का कोई नियम है? जी हां, बिल्कुल है, तो चलिए जानते हैं आखिर ये नियम क्या कहता है। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

According to RBI rules how many bank accounts can open by a person check details
बैंक खाता खुलवाने को लेकर क्या नियम हैं? - फोटो : iStock

बैंक खातों के प्रकार:-

पहले ये जान लें कि बैंक खाते कितने प्रकार के होते हैं...

  1. सेविंग खाता
  2. करंट खाता
  3. सैलरी खाता (जीरो बैलेंस अकाउंट)
  4. जॉइंट खाता (करंट और सेविंग दोनों में)।
According to RBI rules how many bank accounts can open by a person check details
बैंक खाता खुलवाने को लेकर क्या नियम हैं? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर बात की जाए कि लोग सबसे ज्यादा कौन सा खाता खुलवाते हैं या किस खाते का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें सेविंग अकाउंट नंबर 1 पर आता है। आमतौर पर लोग इसे प्राइमरी खाते के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
According to RBI rules how many bank accounts can open by a person check details
बैंक खाता खुलवाने को लेकर क्या नियम हैं? - फोटो : istock

किसके लिए कौन सा खाता

  • इस सेविंग खाते में लोग अपनी कमाई को जमा करते हैं और फिर इस पैसे पर बैंक की तरफ से ब्याज दिया जाता है। कोई बैंक हर महीने, कोई तीन, कोई छह महीने या सालाना ब्याज देता है। वहीं, दूसरी तरफ बिजनेस वाले लोग करंट अकाउंट और वेतन भोगी लोग सैलरी अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
According to RBI rules how many bank accounts can open by a person check details
बैंक खाता खुलवाने को लेकर क्या नियम हैं? - फोटो : istock

एक व्यक्ति कितने बैंक खाते खुलवा सकता है?

  • आरबीआई के नियम की मानें तो भारत में कोई भी व्यक्ति कितने भी बैंक खाते खुलवा सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। बस आप जितने भी बैंक खाते खुलवाते हैं, उसका आपको ध्यान रखना होता है। खाता खुलवाने के बाद जो लोग उन खातों पर ध्यान नहीं देते हैं, उनके खाते पर बैंक द्वारा चार्ज लगाए जाते हैं। ऐसी चीजों से बचने के लिए आपको अपने सभी बैंक खातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed