PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Increase: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6000 रुपये मिलते हैं।
पर क्या पश्चिम बंगाल के किसानों को अब 6000 की जगह सालाना 9000 रुपये मिलेंगे? ये चर्चा इसलिए तेज हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान एलान किया कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या किसानों को किस्त बढ़कर मिलेगी या नहीं...
2 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या एलान किया था पीएम मोदी ने?
- मिदनापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने एलान किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर हर किसान को सालाना 9000 रुपये की राशि देंगे
- ये राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी
3 of 5
पीएम मोदी।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
- पीएम नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन सरकार की बात भी की थी और इसके जरिए उन्होंने कहा था कि इससे किसानों को अधिक फायदा मिलेगा और बीच में दलालों की भूमिका खत्म हो जाएगी
- ऐसे में अब सवाल है कि भाजपा के पश्चिम बंगाल में जीतने के बाद क्या ऐसा होगा?
4 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
क्या किसानों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये?
- पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान वादा तो किया था, लेकिन ये कहा जाए कि आज से ही किसानों को 9000 रुपये का लाभ मिलने लगेगा तो ऐसा नहीं है
- शपथ ग्रहण के बाद आने वाले दिनों में हो सकता है कि सरकार इस पर फैसला ले और 23वीं किस्त के साथ ही ये राशि बढ़कर मिलने लगे
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
5 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिलेगा 9000 रुपये का लाभ?
- सालाना 9000 रुपये का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो पश्चिम बंगाल के हैं और जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं
- इसके अलावा बाकी राज्यों को मिलने वाली राशि में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा