AC Tips in Hindi: गर्मी के मौसम में अगर जलती-चुभती गर्मी से आपको कोई बचा सकता है तो वो एसी ही नजर आता है। दरअसल, घर के बाहर तेज धूप के कारण रहना मुश्किल हो जाता है और तापमान बढ़ने के कारण घर के भीतर भी गर्मी लगती है। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन एसी चलाने में सबसे ज्यादा जो चीज लोगों को परेशान करती है वो है बिजली का बढ़ता बिल। बिजली का बिल लोगों को टेंशन देता है। अगर आपको भी इस गर्मी एसी चलाने पर बिजली का बिल टेंशन दे रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिससे आप एसी चलाने पर भी अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66682773f7b708524c0f2967","slug":"ac-tips-tips-for-reduce-electricity-bill-while-using-ac-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: एसी चलाने पर आता है ज्यादा बिजली का बिल? तो अपनाएं ये पांच टिप्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: एसी चलाने पर आता है ज्यादा बिजली का बिल? तो अपनाएं ये पांच टिप्स
Tue, 11 Jun 2024 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल कम कम करने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी चलाने पर बिजली का बिल कम कम करने के तरीके।
- फोटो : istock
एसी चलाते समय इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-
पहली बात
- अगर आप चाहते हैं कि आपके एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आए तो इसकी सर्विस तय समय पर ही करवाएं। दरअसल, जब एसी की सर्विस नहीं होती है तो इसका दबाव कंप्रेसर पर पड़ता है और एसी कमरे को ठंडा करने में नॉर्मल से ज्यादा समय लेता है। ऐसे में बिजली का बिल बढ़ना स्वाभाविक है।
एसी चलाने पर बिजली का बिल कम कम करने के तरीके।
- फोटो : Istock
दूसरी बात
- अगर आप एसी चला रहे हैं तो आपको टेंपरेचर का खास ध्यान रखना चाहिए। 16 या 18 पर एसी चलाने से बचें क्योंकि इसके कारण ज्यादा बिजली का बिल आ सकता है। इसलिए 24 डिग्री (जो कि स्टैंडर्ड माना जाता है) सेल्सियस पर ही एसी चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल कम कम करने के तरीके।
- फोटो : Istock
तीसरी बात
- लोग जब भी एसी चलाते हैं तो एक बार ऑन करने के बाद उसे बंद नहीं करते हैं। फिर चाहे कमरा कितना ही ठंडा हो जाए जिसके कारण एसी फालतू चलता है और बिजली का बिल बढ़ता है। इसलिए आप एसी में टाइमर लगा सकते हैं ताकि एसी बंद हो जाए और इससे बिजली का बिल बचने में मदद मिल सकती है। आप उतनी देर का टाइमर लगा सकते हैं जितनी देर में एसी आपका कमरा ठंडा कर सकता है।
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल कम कम करने के तरीके।
- फोटो : Istock
चौथी बात
- एसी में एक फीचर होता है ऑटो कट का। पर ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। दरअसल, जब कमरा ठंडा हो जाता है तो ये फीचर एक्टिवेट हो जाता है और फैन स्पीड और टेंपरेचर आदि को ये खुद सेट कर लेता है। ऑटो मोड में फैन कब चलेगा, कंप्रेसर कब चलेगा और कब बंद होगा ये अपने आप होता है। इससे आपको बिजली का बिल बचाने में मदद मिल सकती है।