फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आपका नया एसी भी हो सकता है खराब, अगर नहीं रखा इन चार बातों का ध्यान

Fri, 16 Jun 2023 03:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Jun 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
AC Tips: These are common causes of AC Failure
नया एसी खराब होने के कारण - फोटो : istock

Air Conditioner Tips: गर्मियों के मौसम में लोग बस यही चाहते हैं कि कैसे करके वो अपने कमरे को ठंडा कर पाए, जिससे उन्हें गर्मी न लगे। इसके लिए कई लोग कूलर लगाते हैं। लेकिन जिस तरह पारा 40 के भी पार नजर आता है। ऐसे में कूलर भी तेज गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी की तरफ देखते हैं। एसी से कमरा मिनटों में ठंडा तो हो जाता है, लेकिन एसी कूलर के मुकाबले काफी महंगा आता है। इसलिए इसे हर कोई खरीद भी नहीं पाता। पर अगर आपने नया एसी खरीदा है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपका नया एसी भी खराब हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं, जो आपके एसी को खराब होने से बचा सकती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

AC Tips: These are common causes of AC Failure
नया एसी खराब होने के कारण - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

समय पर सर्विस

  • अगर आप अपने एसी की समय पर सर्विस नहीं कराते हैं, तो आपका एसी जल्दी खराब हो सकता है। एसी की सर्विस ठीक ऐसे ही जरूरी है जैसे किसी व्यक्ति को खुद को साफ रखना। इसलिए समय पर और जरूरत के हिसाब से एसी की सर्विस कराएं। वरना पहले फिल्टर और फिर धीरे-धीरे बाकी पार्ट्स भी एसी के खराब हो सकते हैं।
AC Tips: These are common causes of AC Failure
नया एसी खराब होने के कारण - फोटो : Pixabay

रख-रखाव का ध्यान दें

  • आप एसी को घर ले आए हैं, इसके लिए इतना ही काफी नहीं है। बल्कि ये जरूरी है कि आप एसी का रख-रखाव ठीक से करें। कई लोग अपने एसी की सफाई का ध्यान नहीं देते हैं, सीजन खत्म होने पर उसे कवर से ढककर नहीं रखते हैं आदि। ऐसे में उसमें धूल घुसती है और एसी के खराब होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए एसी का रख-रखाव ठीक से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips: These are common causes of AC Failure
नया एसी खराब होने के कारण - फोटो : istock

स्टेबलाइजर जरूरी

  • अगर आप घर नया एसी लेकर आए हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके वहां बिजली का कितना कट लगता है और बिजली कभी ज्यादा वोल्टेज में तो नहीं आती। अगर ऐसा सब है, तो आपको एसी के साथ स्टेबलाइजर लगाना चाहिए क्योंकि अगर आप बिना स्टेबलाइजर के एसी को चलाते हैं, तो वोल्टेज बढ़ने पर एसी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
AC Tips: These are common causes of AC Failure
नया एसी खराब होने के कारण - फोटो : Pixabay

वेटिंलेशन का ध्यान रखें

  • आप अगर घर में विंडो एसी लगवा रहे हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वेटिंलेशन की जगह हो। जहां से एसी के पीछे से निकलने वाली गर्मी बाहर जा सके। अगर ऐसा नहीं है, जगह बंद है, तो इससे आपके एसी को नुकसान पहुंच सकता है। इसी तरह स्पिल्ट एसी के आउटडोर को भी खुली जगह में लगवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed