फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं इस सूची में

Wed, 13 Nov 2024 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ऐसे में अगर आप इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं, तो लाभ ले सकते हैं जैसे, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत।

विज्ञापन
ABY who is not eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस योजना से जुड़ना पड़ता है। साथ ही आपको पहले ये भी जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ सिर्फ पात्र लोगों को दिया जाता है। इस योजना के तहत आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ABY who is not eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसलिए इस योजना को शुरू किया गया, ताकि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जो लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा सके।
ABY who is not eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock

योजना के लाभार्थियों को ये लाभ मिलता है

  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके बाद आप उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। इसके लिए लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY who is not eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जहां एक तरफ कई लोग पात्र हैं, तो दूसरी तरफ ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या फिर अपात्र हैं...
 

  • अगर आपका पीएफ कटता है तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते
  • अगर आप पहले से ईएसआईसी के लाभार्थी हैं तो भी आपको आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल सकता
विज्ञापन
ABY who is not eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या फिर जो लोग टैक्स भरते हैं, वे भी अपात्र माने जाते हैं
  • अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं या आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो ऐसे लोगों का भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता और वे मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए अपात्र माने जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed