Ayushman Bharat Yojana: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिनसे एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। इसमें एक तरफ राज्य सरकारों की तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार की अपनी कई योजनाएं शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना से मौजूदा समय में काफी लोग जुड़े हैं। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनता है, लेकिन क्या आप ये कार्ड बनवा सकते हैं और क्या आप जानते हैं कि इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए यहां जानते हैं इस योजना के बारे में...
{"_id":"66f132b546a7a55e26032cb1","slug":"aby-who-is-eligible-for-making-ayushman-card-and-benefit-list-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें काम की बात: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या है पात्रता और सरकार क्या देती है लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें काम की बात: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या है पात्रता और सरकार क्या देती है लाभ? यहां जानें
Mon, 23 Sep 2024 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe stock
पहले लाभ के बारे में जान लें
- दरअसल, अगर आपका आयुष्मान कार्ड बनता है तो इसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पताल (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। यहां ये भी जान लें कि इसमें सालाना 5 लाख रुपये का कवर सरकार की तरफ से मिलता है।
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें चेक आप पात्र हैं या नहीं:-
स्टेप 1
- आप चेक करना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
- फिर आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- मोबाइल नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां भरना है
- इसके बाद आपको 'जनरेट ओटीपी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
- फिर आपके द्वारा भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- आपको करना ये है कि इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है
- इसके बाद आपको अपना प्रांत चुनना है और साथ ही अपना जिला भी चुन लें
- फिर आपको आवेदनकर्ता का नाम, पिता के नाम जैसी अन्य जानकारियां यहां भरनी हैं
- ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मन कार्ड बन पाएगा या नहीं।