Ayushman Bharat Yojana: अगर आप बीमार पड़ते हैं तो आपको डॉक्टर के पास दिखाने जाना पड़ता है और फिर दवाओं का सेवन करना पड़ता है ताकि, आप ठीक हो जाएं। पर कई बीमारियां ऐसी भी हैं जिनकी चपेट में आने से आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और इन बीमारियों पर जो खर्चा होता है वो तो हर कोई जानता है, लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो अपना इलाज तक नहीं करवा सकते क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है। बस इसके लिए पात्र लोगों को अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और फिर वे मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन ये भी जान लें कि इस दौरान आपको कौन से दस्तावेज चाहिए। तो चलिए जानते हैं आवेदन के समय आवेदनकर्ता के पास कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: अगर आप भी बनवा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी, पात्रता सूची भी देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या लाभ मिलता है?
- अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो आपका पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
- इसके बाद आप इसी कार्ड की मदद से अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
नियमों के तहत आयुष्मान कार्ड हर व्यक्ति नहीं बनवा सकता है क्योंकि इसके लिए पात्रता सूची है। जो लोग इस सूची के मुताबिक, पात्र हैं केवल वे ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं। इसके तहत जो लोग पात्र हैं, उनके बारे में आप नीचे जान सकते हैं...
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज:-
- अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आवेदनकर्ता को कुछ दस्तावेज चाहिए
- इसमें सबसे पहले आपको आधार कार्ड चाहिए
- फिर आपको निवास प्रमाण पत्र चाहिए
- साथ में आपको अपना राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए।