फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: अगर आप भी बनवा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी, पात्रता सूची भी देखें

Sun, 04 Aug 2024 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 04 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
ABY: These documents are required to make Ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: अगर आप बीमार पड़ते हैं तो आपको डॉक्टर के पास दिखाने जाना पड़ता है और फिर दवाओं का सेवन करना पड़ता है ताकि, आप ठीक हो जाएं। पर कई बीमारियां ऐसी भी हैं जिनकी चपेट में आने से आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और इन बीमारियों पर जो खर्चा होता है वो तो हर कोई जानता है, लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो अपना इलाज तक नहीं करवा सकते क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है। बस इसके लिए पात्र लोगों को अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और फिर वे मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन ये भी जान लें कि इस दौरान आपको कौन से दस्तावेज चाहिए। तो चलिए जानते हैं आवेदन के समय आवेदनकर्ता के पास कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: These documents are required to make Ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो आपका पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
  • इसके बाद आप इसी कार्ड की मदद से अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
ABY: These documents are required to make Ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

नियमों के तहत आयुष्मान कार्ड हर व्यक्ति नहीं बनवा सकता है क्योंकि इसके लिए पात्रता सूची है। जो लोग इस सूची के मुताबिक, पात्र हैं केवल वे ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं। इसके तहत जो लोग पात्र हैं, उनके बारे में आप नीचे जान सकते हैं...
 
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: These documents are required to make Ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
विज्ञापन
ABY: These documents are required to make Ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज:-

  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आवेदनकर्ता को कुछ दस्तावेज चाहिए
  • इसमें सबसे पहले आपको आधार कार्ड चाहिए
  • फिर आपको निवास प्रमाण पत्र चाहिए
  • साथ में आपको अपना राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed