Ayushman Card: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिसमें से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। आपको इसमें पहले आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण करवाना होता है। जब ये आयुष्मान कार्ड आपका बन जाता है तो इसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आपका ये कार्ड बन सकता है? क्योंकि ये आपको चेक करना पड़ता है और अगर आप इसके लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं...
{"_id":"6746da1bc73acd2f50096393","slug":"aby-are-you-eligible-for-ayushman-card-check-full-process-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? ऐसे लगाएं पता
Wed, 27 Nov 2024 02:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe stock
लाभ जान लें
- जब आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ जाते हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। फिर आप इस कार्ड से 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में आप मुफ्त इलाज की सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन कैसे करें?
- जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं वे आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में आवेदनकर्ता की पहले तो पात्रता चेक की जाती है जिसके बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं और इन्हें वेरिफाई भी किया जाता है
- सबकुछ सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है
- इसके कुछ समय बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe stock
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
- अगर आपका मकान कच्चा है
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं या जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
ऊपर बताए गई कैटेगरी वाले लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। आप इस कैटेगरी में हैं तो पात्र हैं और साथ ही आप अपनी पात्रता योजना के इस आधिकारिक लिंक https://beneficiary.nha.gov.in/ जाकर चेक कर सकते हैं।