फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan-Aadhaar Link: पैन को आधार से लिंक कराने में आ रही है दिक्कत? तो 31 मार्च से पहले ऐसे दूर करें परेशानी

Sat, 12 Mar 2022 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Mar 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Aadhar Pan Card Linking Problem if the Information of Pan and Aadhaar Is Not Match Try This Tip
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

भारत के लगभग प्रत्येक नागिरक के पास दो दस्तावेज आपको आसानी से मिल जाएंगे। पहला आधार कार्ड और दूसरा पैन कार्ड। कई जगहों पर दोनों की अलग-अलग जरूरत पड़ती है, तो कई जगहों पर लोगों को इनकी एक साथ भी जरूरत पड़ती है। जैसे अगर सिम कार्ड लेना है, तो खाली आधार कार्ड चाहिए होता है। लेकिन अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना है, तो आधार कार्ड के साथ ही आपको पैन कार्ड भी चाहिए होता है। वहीं, अब सरकार की तरफ से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में हर कोई इसे लिंक करा रहा है, लेकिन देखा जा रहा है कि कई लोगों को दिक्कतें भी आ रही हैं जिसकी वजह से ये लिंक नहीं हो पा रहे हैं। अगर आपको भी लिंक करने में दिक्कत आ रही है, तो चलिए आपकी समस्या दूर करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhar Pan Card Linking Problem if the Information of Pan and Aadhaar Is Not Match Try This Tip
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : सोशल मीडिया

कब है आखिरी तारीख?

  • दरअसल, पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, इन दोनों को लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के अलावा आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय घोषित तक किया जा सकता है।
Aadhar Pan Card Linking Problem if the Information of Pan and Aadhaar Is Not Match Try This Tip
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

क्या दिक्कतें आ रही हैं?

  • वहीं, जो लोग अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक करा रहे हैं, उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। अगर आपके साथ दिक्कत आ रही है, तो इसका कारण है कि आपके दोनों दस्तावेजों में दिया नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आपस में मैच नहीं खाते हैं। जब ऐसा होता है, तभी पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhar Pan Card Linking Problem if the Information of Pan and Aadhaar Is Not Match Try This Tip
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे दूर करें दिक्कतें

  • अगर आपको पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आप आधार की गलतियों को ठीक करा सकते हैं। वहीं, पैन कार्ड में दी हुई गलत जानकारी को आप आयकर विभाग की वेबसाइट या ऑफलाइन तरीके से भी इसे ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Aadhar Pan Card Linking Problem if the Information of Pan and Aadhaar Is Not Match Try This Tip
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

जब गलतियां ठीक हो जाएं, तो ऐसे करें पैन को आधार से लिंक:-

स्टेप 1

  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in/pages/pan.aspx पर जाना है। यहां पर आपको 'लिंक आधार' वाले विकल्प को चुनना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed