आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जिनकी जरूरत आपको समय-समय पर पड़ती रहती होगी। कभी पैन कार्ड की, तो कभी राशन कार्ड की और कभी ड्राइविंग लाइसेंस की। लेकिन पिछले कुछ सालों में अगर किसी दस्तावेज की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी होगी, तो वो आपका आधार कार्ड ही होगा। दरअसल, आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज हो गया है। मोबाइल का सिम कार्ड लेने से लेकर, बैंक में खाता खुलवाने तक, हर एक चीज के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके आधार कार्ड में नाम और पता गलत अपडेट हो गया है या इनमें कुछ गलत प्रिंट हो गया है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम या पते में बदलाव कराना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप जान लें कि आप इन चीजों में कितनी बार बदलाव करवा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूआईडीआई की तरफ से इसके लिए लिमिट तय की हुई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"622c826ff3dd950382227972","slug":"aadhar-card-name-and-address-update-online-know-these-important-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: आधार कार्ड में अपडेट करवाना है नाम और पता, तो पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar: आधार कार्ड में अपडेट करवाना है नाम और पता, तो पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकती है दिक्कत
Mon, 14 Mar 2022 08:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 14 Mar 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं
- फोटो : istock
आधार कार्ड धारक का नाम
- आधार कार्ड में अगर आपके नाम में किसी तरह की कोई गलती है, तो आप इसमें ज्यादा से ज्यादा दो बार ही बदलाव करवा सकते हैं। यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, आप नाम को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ठीक करवा सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं
- फोटो : istock
जेंडर
- अगर सोचिए कि आप पुरुष हैं, और आपके आधार कार्ड में फीमेल जेंडर लिखकर आ जाए, तो फिर आपको कितनी दिक्कतें हो सकती हैं। इसको लेकर यूआईडीएआई की तरफ से साल 2019 में एक अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया था कि अगर जेंडर में कोई गलती है तो आप इसे एक बार बदलवा सकते हैं, जिसके लिए आपको आधार नामांकन/अपडेशन केंद्र पर जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं
- फोटो : istock
पता
- अमूमन देखा जाता है कि कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके आधार कार्ड पर पता गलत है। किसी के में मकान नंबर, तो किसी के में गली नंबर जैसी गलतियां देखी जाती है। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड पर पते को सिर्फ एक बार ही अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और जेंडर कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं
- फोटो : istock
जन्मतिथि में
- अगर आप अपनी जन्मतिथि में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं, तो यूआईडीएआई के मुताबिक, जन्मतिथि के डेट की गलती को तीन साल के अंतराल के अंदर ही बदला जा सकता है। यानी आधार कार्ड में अगर आपकी जन्मतिथि तीन साल पीछे या तीन साल आगे है, तो इसमें बदलाव नहीं हो सकता है।