फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुफ्त में हो जाएगा काम: क्या आप जानते हैं आधार कार्ड को अपडेट करवाने का सही तरीका? नहीं जानते तो यहां जानें

Thu, 27 Jun 2024 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Jun 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Update: How to update your Aadhaar Card online Check Process
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update Process in Hindi: आज के समय में सभी दस्तावेजों में से आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी नजर आता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों तक में इसकी अनिवार्यता है। सिम कार्ड लेने जाएं या फिर सब्सिडी लेनी हो या फिर किसी सरकारी योजना में आवेदन करना हो आदि। इसके लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। इसलिए इसकी जरूरत को समझना कठिन नहीं है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि आपको अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपेडट करवाना है? और अगर आपने अब तक इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे घर बैठे ही मिनटों में अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Update: How to update your Aadhaar Card online Check Process
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Freepik

ये है 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपेडट करवाने का सही तरीका:-

स्टेप 1

  • आपने भी अगर अपने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे अपडेट करवा लें क्योंकि 14 सितंबर 2024 के बाद आपको इसके लिए 50 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है
  • इसलिए आपको आधार अपडेट करवाने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en खोलें
Aadhaar Update: How to update your Aadhaar Card online Check Process
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर वेबसाइट पर जाकर आपको 'अपडेट आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • यहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, आपको इस ओटीपी के जरिए लॉगिन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Update: How to update your Aadhaar Card online Check Process
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको दस्तावेज को अपडेट करने वाले विकल्प पर क्लिक करना है और नीचे की तरफ ड्रॉप लिस्ट में जाकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को यहां अपलोड करना है
  • ऐसा करने के बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
विज्ञापन
Aadhaar Update: How to update your Aadhaar Card online Check Process
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिसे संभालकर रखें
  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं तो स्टेटस देखने के लिए आपको इसी नंबर की जरूरत पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed