फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: अगर आपने भी बनवा रखा है इस तरह का पीवीसी कार्ड तो तुरंत करें ये काम, वरना दिक्कत में पड़ सकते हैं आप

Wed, 06 Jul 2022 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Jul 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar PVC Card Alert: Holders Keep These Things if Pvc Card Made From Cyber Cafe Know in Detail
Aadhaar PVC Card Alert: पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar PVC Card Alert: आज के समय में आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे, उनमें सबसे ज्यादा जरूरत वाला दस्तावेज आधार कार्ड ही नजर आता है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी या फिर गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो, किसी को अपनी पहचान बतानी हो आदि। इन सभी कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड को भारत का प्रत्येक नागिरक बनवा सकता है, और जब ये बनकर तैयार हो जाता है तो इसे कार्डधारकों के घर भेज दिया जाता है। दूसरी तरफ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीआई लोगों के पीवीसी आधार कार्ड भी बनाता है। लेकिन अगर आपने किसी बाहरी दुकान या साइबर कैफे से अपना पीवीसी वाला आधार कार्ड बनवा रखा है, तो ये गलत है और आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको ऐसी स्थिति में करना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar PVC Card Alert: Holders Keep These Things if Pvc Card Made From Cyber Cafe Know in Detail
Aadhaar PVC Card Alert: पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीआई की तरफ से ये जानकारी दी जा चुकी है कि अगर आप कहीं भी बाहर दुकान या फिर साइबर कैफे आदि जगहों से पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं तो ये अमान्य घोषित हैं। साथ ही ऐसे कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।
Aadhaar PVC Card Alert: Holders Keep These Things if Pvc Card Made From Cyber Cafe Know in Detail
Aadhaar PVC Card Alert: पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

इसलिए होगा अमान्य

  • अगर आप अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड किसी साइबर कैफे ये अन्य दुकानों से बनवाते हैं, तो वो मान्य नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar PVC Card Alert: Holders Keep These Things if Pvc Card Made From Cyber Cafe Know in Detail
Aadhaar PVC Card Alert: पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

अब आप क्या कर सकते हैं?

  • अगर आप पहले किसी दुकान या साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड बनवा चुके हैं, तो इसकी जगह पर आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar PVC Card Alert: Holders Keep These Things if Pvc Card Made From Cyber Cafe Know in Detail
Aadhaar PVC Card Alert: पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं ऑनलाइन पीवीसी कार्ड:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर  जाना है, और यहां पर जाकर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed