फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: 14 सितंबर नहीं अब इस दिन तक करवा पाएंगे आधार को अपडेट, यहां जानें तरीका और नई तारीख

Sat, 14 Sep 2024 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Sep 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: Govt Extended the deadline to Update Aadhaar Card
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की तारीख बढ़ गई है। - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Free Update Last Date: अगर आपके पास आधार कार्ड है तो जाहिर है कि आपको कई कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती होगी। सरकारी काम करवाने हों या फिर गैर-सकारी काम, आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। यही नहीं एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक जैसे कामों के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। इसमें आपको बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। इन सबके बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा उन लोगों को उनके आधार कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया जिनके आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं। ऐसे में इसकी आखिरी तारीख 14 सितंबर 2024 थी यानी आज की और अब इस तारीख को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं नई तारीख क्या है। साथ ही आप यहां जान पाएंगे कि आप कैसे अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Free Update: Govt Extended the deadline to Update Aadhaar Card
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की तारीख बढ़ गई है। - फोटो : Amar Ujala

ये है नई तारीख

  • दरअसल, अब तक आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2024 थी। पर अब विभाग द्वारा इस तारीख को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में यूआईडीएआई द्वारा जो नई तारीख दी गई है वो 14 दिसंबर 2024 है यानी अब आप इस तारीख तक अपने आधार को अपडेट करवा सकते हैं। यहां ये जान लें कि ये पूरी तरह से नि:शुल्क सर्विस है।
Aadhaar Free Update: Govt Extended the deadline to Update Aadhaar Card
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की तारीख बढ़ गई है। - फोटो : Adobe Stock

मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपने भी अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप अब इस काम को 14 दिसंबर 2024 तक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'अपडेट आधार' का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: Govt Extended the deadline to Update Aadhaar Card
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की तारीख बढ़ गई है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करना होता है
  • फिर आपको दस्तावेज अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना होता है
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: Govt Extended the deadline to Update Aadhaar Card
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की तारीख बढ़ गई है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ आना है
  • जहां पर आपको अपने पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को अपडेट करना है
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
  • ऐसे में आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप ये चेक कर पाएंगे कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed