फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो से जुड़ी काम की बात: कैसे बुक कर पाएंगे मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट? आसान शब्दों में यहां जानें तरीका

Sat, 14 Sep 2024 08:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Sep 2024 08:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro: how to book your Multiple Journey QR Ticket check full process in hindi
क्या है मेट्रो का मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट? - फोटो : Amar Ujala

Delhi Metro Launched Multiple Jouney QR Ticket: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और कहीं पर जाम से बचते हुए समय पर पहुंचने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में जाहिर है कि आप मेट्रो से यात्रा करना ही पसंद करेंगे? आज के समय में दिल्ली और उसके आसपास के इलाके वालों के लिए मेट्रो किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर या किसी अन्य जगह पर आपको जाना है तो आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए अब मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट को लॉन्च कर दिया गया है और इसका सीधा फायदा मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। तो चलिए आसान शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं कि ये मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट क्या है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Delhi Metro: how to book your Multiple Journey QR Ticket check full process in hindi
क्या है मेट्रो का मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट? - फोटो : AdobeStock

क्या है मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट?

  • दरअसल, टिकट की लाइन और समय बचाने के लिए लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, जिनके पास ये कार्ड नहीं होता उन्हें टिकट काउंटर से या ऑनलाइन क्यूआर टिकट लेना पड़ता है यानी जितनी बार आपको यात्रा करनी है उतनी बार आपको ये क्यूआर टिकट ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदना होता है, लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना होगा क्योंकि अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च किया है जिससे आपको बार-बार क्यूआर टिकट नहीं खरीदना होगा और आप किसी भी मेट्रो लाइन में इसका इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे।
Delhi Metro: how to book your Multiple Journey QR Ticket check full process in hindi
क्या है मेट्रो का मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बुक कर सकते हैं क्यूआर कोड?

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से दिल्ली सारथी यानी Momentum 2.0 एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है
  • फिर आपको इस एप पर लॉगिन करना है
  • आप मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए इसमें लॉगिन कर सकते हैं
  • लॉगिन करने के बाद आपको एप पर 'मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro: how to book your Multiple Journey QR Ticket check full process in hindi
क्या है मेट्रो का मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आप 150 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक का यहां पर रिचार्ज कर सकते हैं
  • आप पेमेंट यूपीआई, कार्ड आदि से कर सकते हैं
  • रिचार्ज सफलतापूर्वक पूरा होते ही आपके वॉलेट में रिचार्ज की हुई राशी दिखने लगेगी
  • ऐसे में फिर आप मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट का इस्तेमाल करके मेट्रो में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi Metro: how to book your Multiple Journey QR Ticket check full process in hindi
क्या है मेट्रो का मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट? - फोटो : AdobeStock

डिस्काउंट भी मिलेगा

  • हम सभी जानते हैं कि मेट्रो कार्ड से सफर करने पर टिकट के कुल किराए में डिस्काउंट मिलता है। ठीक ऐसे ही मल्टीपल क्यूआर टिकट में भी आपको डिस्काउंट मिलेगा
  • सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 तक और फिर शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच अगर आप यात्रा करते हैं, तो आपको 10% की छूट मिलेगी
  • वहीं, इसके पहले और बाद में अगर आप सफर करते हैं, तो आपको 20% की छूट दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed