Aadhaar Card Update: भारत में आधार कार्ड लोगों के लिए एक महत्वपूण दस्तावेज है। सरकार की अलग-अलग योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होता है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड में एक गड़बड़ी की वजह से आपको जेल हो सकती है? अगर आपको इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको अपनी इस खबर में इसके बारे में जानकारी देते हैं।
Aadhaar Card Update: क्या आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर? हो सकती है जेल, घर बैठे ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए क्या है वजह
भारत में हर किसी के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में आपके आधार में किसी और का मोबाइल नंबर लिंक है, तो आपको जेल या जुर्माना हो सकता है। दरअसल, आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से कोई आपराधिक गतिविध होती है, तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी और आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
ऐसे करें जांच आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक
-आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है? यह पता करना बेहद आसान है और आप घर बैठे ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधार यानी UIDAI की आधिकारिक वेबसाइड पर जाना पड़ेगा।
-इसके बाद आपको सबसे ऊपर बाई तरफ कोने पर My Aadhaar ऑप्शन दिखेगा और इस पर आपको क्लिक करना होगा। अगर आप आधार वेबसाइट को अपने मोबाइल पर खोलते हैं, तो आपको सबसे ऊपर बाईं तरफ कोने पर तीन लाइन्स नजर आएंगी। इस पर क्लिक करने पर My Aadhaar ऑप्शन नजर आएगा जिस पर आप क्लिक करें। इसके बाद आपको नीचे जाना होगा, जहां Aadhaar Services पर आपको क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आप Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करें।
MSSC: महिलाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे
-इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको मोबाइल नंबर जांच करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चर कोड डालना होगा।
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ