Aadhaar Card Tips: चाहे आपको बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या अपनी पहचान बतानी हो आदि। इन कामों के लिए और ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आपको एक दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जिसका नाम आधार कार्ड है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। साथ ही आधार से लिंक एक मोबाइल नंबर भी होता है, जिस पर सभी ओटीपी आते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि लोगों को तब मुश्किलें होती हैं जब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गुम हो जाता है या फिर बंद हो जाता है आदि। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप क्या करेंगे? तो चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ef5cf38c4855d9ae09c080","slug":"aadhaar-card-update-what-to-do-if-your-aadhaar-linked-mobile-number-is-lost-or-stolen-2023-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर बंद या चोरी हो गया है आधार से लिंक मोबाइल नंबर तो तुरंत करें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
ध्यान दें: अगर बंद या चोरी हो गया है आधार से लिंक मोबाइल नंबर तो तुरंत करें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
Fri, 17 Feb 2023 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गुम होने पर कैसे अपडेट करवाएं नया मोबाइल नंबर?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गुम होने पर कैसे अपडेट करवाएं नया मोबाइल नंबर?
- फोटो : istock
नंबर बंद या गुम होने पर क्या करें?
- दरअसल, आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आते हैं। जैसे- पीएफ खाते से पैसे निकालने पर ओटीपी आता है आदि। अब अगर आधार से लिंक नंबर बंद हो जाए, तो फिर ओटीपी नहीं आ पाएगा और आपका काम अटक जाएगा। ऐसे में आपका काम न रूके इसके लिए आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करवा सकते हैं।
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गुम होने पर कैसे अपडेट करवाएं नया मोबाइल नंबर?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
- यहां आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को जितनी बार चाहें उतनी बार अपडेट करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको तय फीस देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गुम होने पर कैसे अपडेट करवाएं नया मोबाइल नंबर?
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं अपडेट:-
स्टेप 1
- अगर किन्हीं कारणों से आप भी अपने आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो ये हो सकता है
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है
- यहां जाकर 'आधारअपडेट/करेक्शन फॉर्म' लें और इसे भर दें
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गुम होने पर कैसे अपडेट करवाएं नया मोबाइल नंबर?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसमें अपना नाम, आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर (जो अपडेट करवाना है) समेत अन्य जरूरी जानकारियां भर दें
- अब इस फॉर्म को जमा करवा दें और फिर आपके बायोमेट्रिक होंगे
- इसके बाद फीस जमा करवाएं और फिर आपको आधार केंद्र अधिकारी की ओर से एक रसीद दी जाएगी, जिसे संभालकर रखें
- फिर आपका मोबाइल नंबर लगभग 24 घंटे बाद आधार कार्ड से लिंक हो जाता है।