फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड पर पता ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करें अपडेट? इन तरीकों से मिनटों में हो जाएगा काम

Mon, 18 Dec 2023 01:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
aadhaar card update address on aadhar online and offline know the process step by step guide
aadhaar card update - फोटो : iStock

Aadhaar Card Update: भारत में लोगों के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा दूसरे कार्यों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इसकी वजह से वर्तमान समय में आधार कार्ड की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। अक्सर लोगों का पता और मोबाइल नंबर बदलता रहता है। ऐसे में आधार कार्ड में इन जानकारियों को अपडेट करना बहुत जरूरी है। 



अगर आप आधार कार्ड में इन जानकारियों को अपडेट नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपको आगे चलकर कई जरूरी कार्यों को कराने में रुकावटें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बदले हुए पता और मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट कर सकते हैं। इस कार्य को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करा सकते हैं। 

 

aadhaar card update address on aadhar online and offline know the process step by step guide
aadhaar card update - फोटो : अमर उजाला

आधार को नई जानकारी के साथ अपडेट नहीं करने पर धोखाधड़ी की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से भी आधार को अपडेट करने के लिए कहा गया था। UIDAI लोगों को आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। अब आप अपने आधार कार्ड को 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं। 
 

aadhaar card update address on aadhar online and offline know the process step by step guide
aadhaar card update - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

आपको आधार कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के एक-एक डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। पहचान पत्र के लिए आप अपनी वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए भारत सरकार की शानदार योजना, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar card update address on aadhar online and offline know the process step by step guide
aadhaar card update - फोटो : istock

ऑनलाइन कैसे करें आधार कार्ड अपडेट? 

-आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। 
-इसके बाद आप आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करिए। 
-अगर आपको अपना पता अपडेट करना है तो अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनें। 
-इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज कराएं। 
-इसके बाद Documents Update के विकल्प को चुनिए। 
- अब आपके सामने आधार से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। 
-डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर पता अपडेट करने के मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें। 
- आधार अपडेट की प्रोसेस एक्सेप्ट करें। 
- अब आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिल जाएगा जिसे आप इसे ट्रैक कर सकते हैं। 

Passport Documents: क्या आप भी बनवाने जा रहे हैं पासपोर्ट, तो पहले जान लीजिए किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

विज्ञापन
aadhaar card update address on aadhar online and offline know the process step by step guide
aadhaar card update - फोटो : istock

ऑफलाइन का क्या है तरीका? 

इसके अलावा आप ऑफलाइन भी आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सीएससी या आधार सेंटर जाना होगा।
बता दें कि आपको के 14 मार्च 2024  के बाद आपको आधार अपडेट कराने के लिए चार्ज देना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed