फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आधार की पुरानी फोटो को बदला जा सकता है? यहां जानें क्या कहता है नियम

Tue, 17 Dec 2024 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Dec 2024 09:24 AM IST
सार

आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत आपको कई कामों जैसे, सरकारी या गैर-सरकारी दोनों कामों में पड़ती है। इसलिए इसका अपडेट रहना जरूरी है।

विज्ञापन
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo check here
आधार कार्ड की फोटो बदली जा सकती है। - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Photo Update: अगर आपसे पूछा जाए कि आपके पास आधार कार्ड है? तो आपका जवाब शायद हां में ही होगा। लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है जिसका इस्तेमाल लोग जरूरत पड़ने पर करते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। आधार में कार्डधारक का नाम, जन्मतिथि पिता/पति का नाम, पता, फोटो जैसी कई बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, बैंक में खाता खुलवाना हो या लोन लेना हो या फिर आपको सिम कार्ड लेना हो आदि। आपको ऐसे ही अन्य कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। दूसरी तरफ कई लोगों के आधार कार्ड पर जो फोटो होती है वो काफी पुरानी होती है जिसकी वजह से वो उसे बदलवाना चाहते हैं। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि ऐसा हो सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo check here
आधार कार्ड की फोटो बदली जा सकती है। - फोटो : Amar Ujala

क्या कहता है नियम?

  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवाना चाहते हैं तो जान लें कि आप यूआईडीएआई के नियम के तहत आधार कार्ड की फोटो को बदलवाकर नई फोटो लगवा सकते हैं। ये काम आधार केंद्र से होता है और इसके लिए आपको शुल्क भी देना पड़ता है।
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo check here
आधार कार्ड की फोटो बदली जा सकती है। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बदलवा सकते हैं आधार कार्ड की फोटो:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप अपने आधार कार्ड की फोटो को अपडेट करवा लें तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसे भरना है
  • इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारी भरनी है जिसमें अपना 12 अंकों का आधार नंबर, पूरा नाम आदि भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo check here
आधार कार्ड की फोटो बदली जा सकती है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फॉर्म में वो जानकारी भी देनी होती है जो आपको अपडेट करवानी है
  • इसके बाद आपको फॉर्म लेकर अपनी बारी का इंतजार करना है
  • अब आपकी बारी आ जाए तो अधिकारी से मिलें और उन्हें फॉर्म दें
  • फिर अधिकारी द्वारा आपके आधार नंबर को सिस्टम में दर्ज किया जाता है जिसके बाद आपकी सारी जानकारी सामने आती है
विज्ञापन
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo check here
आधार कार्ड की फोटो बदली जा सकती है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और फिर आपकी तस्वीर क्लिक की जाती है
  • फिर आपको एक स्लिप दी जाती है जो बताती है कि आपने अपने आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाई है
  • फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed