Aadhaar Card Update: आज के समय अगर कोई दस्तावेज सबसे ज्यादा जरूरी है, तो शायद वो आपका आधार कार्ड ही है। सिम कार्ड लेना है, पीएफ से जुड़ा काम करना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, कहीं होटल में रूकना हो, कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत तो होती ही है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि लोगों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि जैसी गलतियां होती हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए उन्हें आधार केंद्र तक जाना पड़ता है और कई बार तो लंबी-लंबी लाइनों में धक्के तक खाने पड़ते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप ये काम अब घर बैठे ही करा सकते हैं? क्योंकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के मुताबिक अब आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये सब होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"631342f669d5815b3f097fef","slug":"aadhaar-card-name-address-and-date-of-birth-update-through-mobile-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: अब घर बैठे अपने मोबाइल से आधार कार्ड में बदल सकते हैं नाम, पता और जन्मतिथि, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: अब घर बैठे अपने मोबाइल से आधार कार्ड में बदल सकते हैं नाम, पता और जन्मतिथि, जानें कैसे
Sat, 03 Sep 2022 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : Amar Ujala
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
- दरअसल, कई कार्डधारक ऐसे हैं, जिनके आधार में नाम, पता और जन्मतिथि जैसी चीजें गलत हैं। ऐसे में यूआईडीएआई की तरफ से एक आधिकारिक ट्वीट कर ये बताया गया कि 'आप आसानी से जनसांख्यिकी डिटेल (नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता) को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त ओटीपी के द्वारा इसे प्रमाणित कर सकते हैं।'
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
इतना लगेगा चार्ज
- यही नहीं, अपने इस ट्वीट के जरिए यूआईडीएआई की तरफ से ये भी बताया गया कि अगर आप अपने आधार कार्ड में ये चीजें अपडेट करवाते हैं, तो आपको इसके लिए महज 50 रुपये खर्च करने होंगे। इस पेमेंट को आप ऑनलाइन तरीके से जैसे- यूपीआई से कर सकते हैं।
#UpdateMobileInAadhaar#AzadiKaAmritMahotsav
— Aadhaar (@UIDAI) August 30, 2022
You can easily Update Demographic Details (Name, DoB, Gender, Address) online, and authenticate via OTP received in SMS. You’ll be charged ₹50 for mobile update, with or without other demographic data update. #AadhaarUpdate pic.twitter.com/lFfCJYLl3W
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
कौन करवा सकता है कौन नहीं?
- अब ये भी जान लीजिए कि इस सुविधा का लाभ कौन से कार्डधारक उठा सकते हैं या और कौन से नहीं। अगर आप अपने कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि गलतियों को ठीक करना चाहते हैं, तो आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, और इसे दर्ज करने के बाद ही आपके आधार में नाम, पता जैसी चीजें अपडेट हो पाएंगी। दूसरी तरफ जिन लोगों के आधार कार्ड से उनके मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं, वो लोग इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं।