Indian Railways Rules: रोजाना एक जगह से दूसरी जगह के लिए काफी संख्या में ट्रेनों का संचालन होता है, और ये सब मुमकिन होता है भारतीय रेलवे की वजह से। छोटी दूरी से लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों के जरिए लोग एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक की अपनी यात्रा आसानी से कर पाते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के दौरान शौचालय की सुविधा रहती है, कंफर्ट सीट होती है, खानपान की व्यवस्था रहती है आदि। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ट्रेन में सफर के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, लेकिन अगर आप भारतीय ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63132d77c338c4331a24047d","slug":"indian-railways-never-do-these-mistakes-in-train-may-get-in-trouble-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Rules: ट्रेन यात्री कभी न करें ये चार गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Rules: ट्रेन यात्री कभी न करें ये चार गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
Sat, 03 Sep 2022 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Sep 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : Pixabay
धूम्रपान
- आपको ध्यान रखना है कि कभी भी रेलवे परिसर या ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करें। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है क्योंकि रेलवे के इसको लेकर नियम हैं। इसके मुताबिक, आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है, 3 साल की जेल हो सकती है या फिर ये दोनों भी हो सकते हैं।
ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : Pixabay
ज्वलनशीन पदार्थ ले जाना मना है
- ट्रेन के अंदर आप ज्वलनशीन पदार्थ लेकर नहीं जा सकते हैं। पिछले दिनों पश्चमी रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा था कि "ट्रेन में यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी का तेल, पेट्रोल, पटाखे एवं गैस सिलेंडर इत्यादि ज्वलनशील सामग्री न स्वयं लेकर चलें और न ही किसी को ले जाने दें यह एक दंडनीय अपराध है।" इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
- अगर कोई रेल यात्री ऐसा करता हुए पाया जाता है, तो रेल अधिनियम, 1989 की धारा 164 के तहत 1 हजार रुपये जुर्माना, 3 साल की जेल या फिर ये दोनों भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए
- फोटो : istock
तेज आवाज में बात न करें
- ट्रेन में यात्रा के दौरान आपको तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं करनी है। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर धारा 145 के तहत कार्रवाई हो सकती है जिसमें जीआरपी आपका चालान काट सकती है।