अगर आपके घर में 5 से 17 साल की उम्र का बच्चा है, तो आधार से जुड़ा एक जरूरी काम बाकी तो नहीं है, आप इसको चेक कर लें। दरअसल, UIDAI की ओर से बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए फिलहाल मुफ्त सुविधा दी जा रही है।
{"_id":"6abb2a761c50e84d680f4b03","slug":"aadhaar-biometric-update-deadline-last-chance-for-children-free-update-till-september-30-2026-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस आज भर का दिन: आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर करवा लें, 30 सितंबर है आखिरी तारीख","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बस आज भर का दिन: आधार कार्ड से जुड़ा ये काम जरूर करवा लें, 30 सितंबर है आखिरी तारीख
Tue, 29 Sep 2026 08:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:33 AM IST
सार
अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 17 साल के बीच है और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है, तो इसे 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कराया जा सकता है। इसके बाद अपडेट कराने पर निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
30 सितंबर तक आधार से जुड़ा कौन सा काम करवा लेना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala AI
30 सितंबर तक आधार से जुड़ा कौन सा काम करवा लेना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
5 और 15 साल की उम्र में होता है बायोमेट्रिक अपडेट
- बच्चों का आधार बनाते समय उनकी उम्र कम होने के कारण फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसी बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज नहीं की जाती
- बच्चे के 5 साल का होने पर पहली बार उसका बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाता है
- इसके बाद 15 साल की उम्र में एक बार फिर बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना जरूरी होता है
- अगर आपके बच्चे की उम्र इन निर्धारित पड़ावों तक पहुंच चुकी है और अभी तक यह अपडेट नहीं कराया गया है, तो इसे जल्द पूरा कराया जा सकता है
30 सितंबर तक आधार से जुड़ा कौन सा काम करवा लेना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
30 सितंबर तक क्यों है खास मौका?
- UIDAI के मौजूदा अभियान के तहत 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त दी जा रही है
- इसलिए जिन बच्चों का यह अपडेट अभी लंबित है, उनके माता-पिता या अभिभावक समय सीमा खत्म होने से पहले आधार केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं
- वहीं, 30 सितंबर के बाद मुफ्त सुविधा उपलब्ध नहीं रहने पर निर्धारित चार्ज देना पड़ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर तक आधार से जुड़ा कौन सा काम करवा लेना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
आधार अपडेट कराने के लिए कहां जाएं?
- बच्चे को लेकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा
- वहां बच्चे का जरूरी बायोमेट्रिक डेटा अपडेट कराया जाएगा
- केंद्र पर जाते समय बच्चे का आधार कार्ड या आधार नंबर साथ रखना चाहिए
- माता-पिता या अभिभावक को भी अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना चाहिए
विज्ञापन
30 सितंबर तक आधार से जुड़ा कौन सा काम करवा लेना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट क्यों जरूरी?
- बचपन में शरीर में तेजी से बदलाव होते हैं
- उम्र बढ़ने के साथ बच्चे की शारीरिक बनावट और बायोमेट्रिक पहचान में भी बदलाव आ सकता है
- इसी वजह से आधार में दर्ज बायोमेट्रिक जानकारी को तय उम्र पर अपडेट कराया जाता है
- ऐसे में अगर आपके बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बाकी है, तो 30 सितंबर 2026 की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए इसे समय पर पूरा करा लेना जरूरी है