फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आपको भी करवाना है आधार कार्ड में पता अपडेट? जानें तरीका और जरूरी दस्तावेज

Wed, 27 Nov 2024 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

आधार कार्ड में कार्डधारक की कई जानकारी होती है जिन्हें आप समय के हिसाब से बदलवा भी सकते हैं। जैसे, आधार कार्ड पर प्रिंट हुआ पता।

विज्ञापन
Aadhaar Address Update: how to change your address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Change Aadhaar Card Address Process: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें से आपको सबसे ज्यादा जरूरत शायद आधार कार्ड की ही पड़ती होगी? ऐसा इसलिए क्योंकि एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने के अलावा सरकारी कामों तक में आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इस आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। ऐसे में अगर कभी किसी जानकारी में कोई बदलाव होता है तो आप उसे अपडेट करवा सकते हैं। जैसे, अगर आपने अपना घर बदल लिया है तो आपका पता बदल जाता है जिसे आप अपने आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं और फिर आप अपने आधार पर नया पता अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और आपको क्या दस्तावेज चाहिए...

Aadhaar Address Update: how to change your address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, अगर आपने अपना घर बदल लिया है या आप किराए से अब अपने घर में जा रहे हैं आदि। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बिजली का बिल या पानी के बिल जैसे दस्तावेज चाहिए होते हैं।

दस्तावेजों की पूरी लिस्ट यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Aadhaar Address Update: how to change your address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आधार कार्ड में पता ऐसे करवा सकते हैं अपडेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवाना है तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Address Update: how to change your address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इस करेक्शन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी भरनी होती है
  • आपको इसमें नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी अन्य मांगी गई जानकारियां भरनी होती हैं
  • फिर आपको इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेजों की कॉपी लगानी होती है और असली अपने पास रखने होते हैं
विज्ञापन
Aadhaar Address Update: how to change your address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी बारी आने की प्रतिक्षा करनी है और अंदर जाना है
  • फिर कार्डधारक के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं
  • इसके बाद दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपके आधार में पता अपडेट कर दिया जाता है जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed