फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Shopping Alert: इस धनतेरस व दिवाली जालसाजों से सावधान, सोना खरीदते समय रखें इन चार बातों का ध्यान

Wed, 19 Oct 2022 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Oct 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
4 Things to Keep in Mind for Gold Shopping on Diwali Know Full Details
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

Diwali Gold Shopping Tips: त्योहारों के मौके पर लोग अपनी क्षमता के अनुसार अलग-अलग चीजें खरीदते हैं। इसी में से कुछ लोग सोना भी खरीदते हैं, क्योंकि सोना खरीदना शुभ भी माना जाता है। खासकर की लोग दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोने की काफी खरीदी करते हैं। कोई सोने से बनी ज्वेलरी खरीदता है, तो कोई सोने के बिस्किट आदि खरीदना पसंद करता है। लेकिन इस त्योहारी सीजन में जरूरी हो जाता है कि अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना यकीनन आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दिवाली या धनतेरस के मौके पर सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप ठगी से बच सकें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

4 Things to Keep in Mind for Gold Shopping on Diwali Know Full Details
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रख सकते हैं आप:-

पक्का बिल जरूर लें

  • अगर आप इस धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीद रहे हैं, तो ध्यान दें कि पक्का बिल जरूर लें। इससे होगा ये कि अगर आप आगे चलकर सोने को बेचते हैं या उसमें कुछ दिक्कत निकलती है, तो फिर ये बिल आपकी मदद कर सकता है। बस ध्यान रहे कि कच्चा नहीं बल्कि पक्का बिल लें।
4 Things to Keep in Mind for Gold Shopping on Diwali Know Full Details
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

होलमार्क देखें

  • अगर आप सोने की खरीद कर रहे हैं, तो असली-नकली सोने में फर्क जरूर करें। वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है। इसके लिए हमेशा सोना खरीदते समय होलमार्क का निशान जरूर देखें। ये असली-नकली सोने के साथ ही इसकी शुद्धता की भी पहचान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Things to Keep in Mind for Gold Shopping on Diwali Know Full Details
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : pixabay

टांके का ध्यान रखें

  • सोना खरीदते समय सबसे ज्यादा जरूरी ये भी है कि आप ये जानें कि आपके सोने में कितना टांका लगा है। दरअसल, जब सोने की ज्वेलरी बनती है, तो इसमें अलग से चांदी, तांबे, रांगा या अन्य धातुओं का टांका लगाते हैं। इसलिए ये जान लें कि आपके कितने ग्राम सोने में कितने ग्राम का टांका लगा है।
विज्ञापन
4 Things to Keep in Mind for Gold Shopping on Diwali Know Full Details
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

विश्वसनीय जगह से खरीदें

  • इस दिवाली या धनतेरस सोना खरीदते समय सिर्फ वहीं से सोना खरीदें जो विश्वसनीय जगह हों। आप किसी बड़े और नामी स्टोर से सोना खरीद सकते हैं, लेकिन किसी ऐसी जगह से सोना न खरीदें जहां आपके साथ धोखा हो जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed