सड़क पर बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट सबसे जरूरी सुरक्षा उपकरणों में से एक है, लेकिन बाजार से कोई भी हेलमेट खरीद लेना सही तरीका नहीं है। क्योंकि ये आपके लिए सुरक्षित है भी या नहीं।
{"_id":"6ab7927fa516b40e6908bc7d","slug":"4-things-to-check-before-buying-a-helmet-purchase-karte-time-kya-cheeze-dekhein-2026-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेलमेट खरीदते समय क्या 4 चीजें जरूर देखें? एक छोटी सी गलती दे सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
हेलमेट खरीदते समय क्या 4 चीजें जरूर देखें? एक छोटी सी गलती दे सकती है दिक्कत
Sat, 26 Sep 2026 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 26 Sep 2026 03:08 PM IST
सार
हेलमेट खरीदते समय सिर्फ उसका डिजाइन और कीमत देखना काफी नहीं है। बल्कि, कुछ और चीजें ऐसी हैं जिनको चेक करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि हेलमेट आपको सिर्फ चालान से नहीं बल्कि, सड़क पर आपकी सुरक्षा करने के लिए होता है।
विज्ञापन
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें चेक करनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala AI
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें चेक करनी चाहिए?
- फोटो : AI Generated
हेलमेट खरीदते समय कौन सी चीजों पर ध्यान देना चाहिए?
ISI मार्क जरूर देखें
- हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले उस पर ISI मार्क और संबंधित BIS मानक की जानकारी देखें
- दोपहिया सवारों के हेलमेट के लिए IS 4151:2015 मानक लागू है
- सिर्फ ISI स्टिकर देखकर ही भरोसा न करें बल्कि, हेलमेट पर दी गई मार्किंग और जानकारी को ध्यान से देखें
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें चेक करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
हेलमेट की फिटिंग
- दूसरी जरूरी चीज है हेलमेट की फिटिंग चेक करना
- हेलमेट सिर पर सही फिट होना चाहिए
- हेलमेट न तो इतना ढीला होना चाहिए कि सिर पर हिलता रहे और न ही इतना कसा हो कि पहनने में परेशानी हो
- चेक करने के लिए इसे पहनकर सिर को हल्का हिलाकर देखें
- अगर हेलमेट आसानी से इधर-उधर घूम रहा है तो फिटिंग सही नहीं है
- सही फिटिंग इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हेलमेट की सुरक्षा तभी प्रभावी तरीके से काम कर सकती है जब वह सिर पर ठीक से टिका रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें चेक करनी चाहिए?
- फोटो : एआई
चिन स्ट्रैप और लॉक चेक करना न भूलें
- तीसरी चीज हेलमेट का चिन स्ट्रैप है
- स्ट्रैप मजबूत होना चाहिए और उसका लॉक ठीक से काम करना चाहिए
- हेलमेट खरीदते समय स्ट्रैप लगाकर देखें कि वह आराम से बंद हो रहा है या नहीं
- ध्यान रहे लॉक अपने आप खुलना नहीं चाहिए
विज्ञापन
हेलमेट खरीदते समय क्या चीजें चेक करनी चाहिए?
- फोटो : AI Generated
डिजाइन नहीं ये चीजें भी चेक करें
- चौथी चीज हेलमेट की पूरी स्थिति है
- इसमें खरीदने से पहले उसके बाहरी हिस्से, अंदर की पैडिंग, वाइजर और अन्य हिस्सों को ध्यान से देखें
- अगर हेलमेट में दरार, टूट-फूट या गंभीर नुकसान दिखाई दे तो उसे नहीं खरीदना चाहिए
- सिर्फ अच्छा दिखने वाला हेलमेट सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है