Fraud Alert: अगस्त के महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है और इस माह में कई त्योहार पड़ते हैं जिन्हें देशवासी बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। जैसे- रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि इस महीने 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन झंडा फहराया जाता है और लोग पतंग भी उड़ाते हैं। इसी मौके पर कई ई-कॉमर्स वेबसाइट/एप सेल चलाती हैं जिनके जरिए लोग अपने पसंदीदा सामान ऑनलाइन मंगवाते हैं, लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना होता है कि कहीं आप ठगी का शिकार न हो जाएं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि ऐसा कैसा हो सकता है? तो आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66ab4b80ad2add5e4e09b1f8","slug":"15th-aug-fraud-alert-how-to-avoid-fraud-check-here-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15th Aug Fraud Alert: इस 15 अगस्त जालसाजों से बचकर, आपकी एक गलती के कारण खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
15th Aug Fraud Alert: इस 15 अगस्त जालसाजों से बचकर, आपकी एक गलती के कारण खाली हो सकता है बैंक खाता
Thu, 15 Aug 2024 08:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Aug 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : istock
न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार:-
नंबर 1
- जहां एक तरफ 15 अगस्त की सेल चलती है और लोग ऑफर्स के कारण खरीदारी करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जालसाज इसका फायदा उठाकर आपको ठग सकते हैं। इसके लिए वे आपको कोई लुभावना ऑफर्स देकर आपको कोई लिंक मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया पर भी भेज सकते हैं। आपको ऐसे किसी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है, वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 2
- आजकल जालसाज लोगों को ठगने के लिए पार्सल कैंसिल करने वाले तरीके का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए इस 15 अगस्त सेल के मौके पर आप इससे बचकर रहें। दरअसल, इसमें आपको पहले ये कहकर कॉल किया जाता है कि आपका कोई पार्सल आया है, लेकिन जब आप कहते हैं कि आपने कोई ऑर्डर नहीं किया है तो इसे कैंसिल करने के लिए आपसे ओटीपी मांगा जाता है। ऐसे में ध्यान दें कि कभी किसी को ओटीपी शेयर न करें क्योंकि ये एक तरह का स्कैम है जिसमें आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 3
- जब भी आपके पास कोई ऑफर आए जिसमें आपको अच्छी डील दी हो तो हमेशा पहले इसकी जांच कर लें। दरअसल, जालसाज लोगों को ठगने के लिए फेक ऑफर भेजते हैं और लोग जैसे ही इसमें ऑर्डर करते हैं या लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनके मोबाइल को हैक करके उन्हें ठग लिया जाता है। इसलिए इससे बचकर रहें।
विज्ञापन
फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप इस 15 अगस्त की सेल से खरीदारी करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि किसी विश्वसनीय एप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आप किसी फेक एप पर चले जाएं। दरअसल जालसाज लोगों को ठगने के लिए इस तरह की एप/वेबसाइट बनाते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।