Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जब भी किसी योजना को शुरू किया जाता है तो सबसे पहले दो चीजों को देखा जाता है। इसमे पहला है कि किन-किन लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना होता है और दूसरा कि योजना के तहत ऐसा क्या लाभ दिया जाए जो लाभार्थियों की मदद कर सके। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।
{"_id":"68514c816ba92bc7a0080c09","slug":"15-thousand-rupees-benefits-under-pm-vishwakarma-yojana-mein-15-hajar-kyo-milte-hain-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों दिए जाते हैं 15 हजार रुपये? जानें इस शानदार स्कीम के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों दिए जाते हैं 15 हजार रुपये? जानें इस शानदार स्कीम के बारे में
Tue, 17 Jun 2025 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Jun 2025 04:38 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Mein 15 Hajar Kyo Milte Hain: भारत सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन करती है जिनमें से एक योजना पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र होते हैं?
इस योजना में आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है और इसका लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है जिनकी सूची नीचे दी गई है:-
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो लोग मालाकार हैं
- अगर आप धोबी और दर्जी हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- अगर आप सुनार हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- जो नाव निर्माता हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो राजमिस्त्री हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- पत्थर तराशने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि, आप एडवांस स्कील सीखकर अपने काम को बेहतर कर सके। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
- इसी में सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों दिए जाते हैं 15 हजार रुपये?
- लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि लाभार्थी अपने काम के लिए टूलकिट खरीद सकें। ये सामान आपको अपने काम के लिए जरूरी हो सकता है, इसलिए सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को 15 हजार रुपये की सहायता राशि देने का प्रावधान है।