भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा कहा जाता है। यह हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम करता है। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे के कुछ रूट ऐसे हैं, जो हजारों किलोमीटर लंबे हैं। इन लंबे रूट्स पर चलने वाली ट्रेनें केवल दूरी ही तय नहीं करती हैं बल्कि ये यात्रिओं को एक अलग तरह का अनुभव देती हैं, जहां उन्हें देश की विविधता, बदलते परिदृश्य और लोकल जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है। आप बात चाहे डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी की करें या कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा रूट की करें। इन रूट की ट्रेनों में सफर करना अपने आप में एक अलग अनुभव है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के पांच सबसे लंबे रेलवे रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
Indian Railways: भारतीय रेलवे के ये हैं 5 सबसे लंबे रूट, जानिए डिटेल्स
आज हम आपको भारत के पांच सबसे लंबे रेलवे रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर कैंट जंक्शन - रामेश्वरम
फिरोजपुर कैंट जंक्शन - रामेश्वरम की गिनती भारत के पांचवे सबसे लंबेे रेलवे रूट में की जाती है। इस रूट की लंबाई करीब 3544 किलोमीटर है। इस रूट पर फिरोजपुर कैंट और रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन चलती है।
तिरुलेनवेली जंक्शन - माता वैष्णो देवी कटरा
इस रूट की गिनती देश के चौथे सबसे लंबे रेलवे रूट के रूप में की जाती है। वहीं बात अगर इस रूट की लंबाई की करें, तो यह करीब 3642 किलोमीटर लंबा है। इस रेलवे रूट पर तिरुलेनवेली-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन चलती है।
Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा
कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा देश का तीसरा सबसे लंबा रेलवे रूट है। इस रूट की लंबाई करीब 3977.7 किलोमीटर है। भारतीय रेलवे के इस रूट पर हिमसागर एक्सप्रेस चलती है।
Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
सिलचर - तिरुवनंतपुरम
यह भारत का दूसरा सबसे लंबा रेलवे रूट है। इस रूट पर तिरुवनंतपुरम सिलचर अरोनाई सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलती है।
डिब्रुगढ़ - कन्याकुमारी
भारत का सबसे लंबा रेलवे रूट डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी के बीच है। इस रूट की कुल लंबाई 4153 किलोमीटर है। इस रूट पर विवेक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। इस ट्रेन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर की गई थी।
AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान