YouTube Shorts: शॉर्ट्स के 1,000 व्यूज पर कितने पैसे देता है यूट्यूब? किस तरह के कंटेंट से होगी ज्यादा कमाई?
YouTube Shorts Earnings:
यूट्यूब पर नया चैनल बनाने वाले क्रिएटर्स अक्सर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि शॉर्ट्स से कितनी कमाई हो सकती है। जानिए किस तरह के कंटेंट बनाकर आप यूट्यूब से अर्निंग बढ़ा सकते हैं।

यूट्यूब के कितनी कमाई होती है इसको लेकर अक्सर नए कंटेंट क्रिएटर्स के मन में भ्रम रहता है। यूट्यूब ने समय के साथ अपने कंटेंट पॉलिसी में कई बदलाव किए हैं। इससे होने वाली कमाई सिर्फ व्यूज पर ही नहीं, बल्कि सब्सक्राइबर्स की संख्या, एंगेजमेंट और कंटेंट का प्रकार भी मायने रखता है। यूट्यूब पर शॉर्ट्स भी कमाई का नया जरिया बन गया है। अगर आप भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि यूट्यूब सबसे ज्यादा किस तरह के कंटेंट से पैसे कमाए जा सकते हैं।

YouTube से कमाई किन बातों पर निर्भर करती है?
यूट्यूब ने अगल-अलग देशों में चैनल मॉनिटाइजेशन के लिए अगल-अलग नियम बनाए हैं। इस हिसाब से भारत में कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई भी दूसरे देशों से अलग है। मॉनिटाइजेशन का मतलब है कि कब आपका चैलन इनकम जनरेट करने लायक हो जाता है, यानी आप AdSense से कमाई करने लगते हैं। यूट्यूब ने इसके लिए कुछ टर्म्स एड कंडिशंस तय किए हैं। कमाई करने के लिए आपको YouTube के YouTube Partner Program में शामिल होना पड़ता है।

YouTube चैनल कब होता है मॉनिटाइज?
भारत में YouTube चैनल को मोनेटाइज करने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। इसके अलावा, 12 महीनों में आपको 4000 घंटे का वॉच टाइम (लॉन्ग वीडियो के लिए) और 90 दिनों में 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज का टार्गेट पूरा करना होगा। यह टार्गेट पूरा करने के बाद आप YouTube Partner Program (YPP) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यूट्यूब कुछ चैनल्स को केवल 500 सब्सक्राइबर्स और 3000 घंटे/30 लाख व्यूज पर भी मॉनिटाइज कर रहा है। 2025 के नए नियमों में YouTube ने AI-जनरेटेड या खराब कंटेंट को पूरा तरह प्रतिबंध कर दिया है।
- SMS: कौन भेज रहा है 127000 नंबर से मैसेज, कहीं फ्रॉड तो नहीं? जानिए क्या है सच्चाई?
- Tech Tips: iPhone में क्यों जलती है ग्रीन और ऑरेंज लाइट? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
- Mobile Apps: इस AI एप ने डाउनलोड के मामले में Facebook-Instagram को भी पछाड़ा, 2025 का बना सबसे पसंदीदा एप
- Tech Tips: WhatsApp में इन तीन Settings को कभी न करें ऑफ, हैकर्स की बुरी नजर से रखते हैं सेफ