Voter List: वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, दो मिनट में मोबाइल से ऐसे करें चेक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Jul 2025 03:25 PM IST
सार

Voter List Name search: कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है और इस बार तो इसकी पूरी संभावना है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

विज्ञापन
Your name is in the voter list or has it been deleted, check it using your mobile in two minutes
voter list correction - फोटो : eci/x

    इस साल के अंत तक बिहार में विधान सभा चुनाव होने वाला है लेकिन उससे पहले वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट को भी इस मामले में दखल देना पड़ा। बिहार में हर दिन लोगों से आधार कार्ड मांगा जा रहा है और वोटर लिस्ट में सुधार हो रहा है। इस बीच यह भी जरूरी है कि आप अपने नाम को भी वोटर लिस्ट में लगातार सर्च करते रहें। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है और इस बार तो इसकी पूरी संभावना है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

    how to check name in voter list
    how to check name in voter list - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर मेंhttps://voters.eci.gov.in/टाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।

    how to check name in voter list
    how to check name in voter list - फोटो : अमर उजाला

    अब बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएलhttp://electoralsearch.inहोगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें