Tips: आप भी तो नहीं कर रहे लैपटॉप स्क्रीन साफ करने की यह गलती? हो सकता है हजारों का नुकसान, जानें सही तरीका

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 05 Jun 2026 07:27 AM IST
सार

Laptop Screen Cleaning Tips:

क्या आप भी लैपटॉप या मॉनिटर स्क्रीन को चश्मा साफ करने वाले क्लीनर से साफ करते हैं? यह करने में तो आसान लगता है और इससे लैपटॉप स्क्रीन भी साफ हो जाती है, लेकिन यूजर्स को नहीं पता होता कि वह अनजाने में कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि स्क्रीन की सफाई का सही तरीका क्या है और वे गलतियां जिनसे हर यूजर को बचना चाहिए।

You Damaging Your Laptop Screen While Cleaning It? Here’s Right Way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Monitor Screen Cleaning

    : लैपटॉप, मॉनिटर या स्मार्टफोन...हमें इनका दिनभर काम लगता रहता है और दिनभर यूज करने से इन पर धूल, उंगलियों के निशान और दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को आईग्लास क्लीनर या अन्य केमिकल बेस्ड क्लीनर से साफ करना सबसे आसान लगता है। हालांकि इससे साफ भी हो जाता है, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करके अनजाने में आप अपनी ही गैजेट को नुकसान पहुंचाने लगते है। क्योंकि गलत क्लीनर आपकी स्क्रीन की एंटी-ग्लेयर और प्रोटेक्टिव कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपनी स्क्रीन को लंबे समय तक नई जैसी स्थिति में रखना चाहते हैं, तो सफाई का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    क्यों नुकसान पहुंचा सकते हैं केमिकल क्लीनर?

    कई आधुनिक लैपटॉप और मॉनिटर स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर और विशेष प्रोटेक्टिव कोटिंग दी जाती है, जो डिस्प्ले को बेहतर विजुअल अनुभव देने के साथ अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान करती है।आईग्लास क्लीनर, विंडो क्लीनर या अन्य तेज केमिकल वाले उत्पाद इस कोटिंग को धीरे-धीरे खराब कर सकते हैं। इससे नतीजा यह निकलता है कि स्क्रीन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और डिस्प्ले पर स्थायी निशान भी पड़ सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    स्क्रीन साफ करने का सही तरीका

    1. सफाई से पहले स्क्रीन को बंद करें

    स्क्रीन की सफाई शुरू करने से पहले लैपटॉप या मॉनिटर को पूरी तरह बंद कर दें। इससे न केवल सफाई आसान हो जाती है बल्कि किसी भी तरह की तकनीकी समस्या का जोखिम भी कम हो जाता है।

    2. माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

    स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा साफ और मुलायम कपड़े का ही यूज करें। जरूरत पड़ने पर कपड़े को हल्का गीला किया जा सकता है। इसके लिए गुनगुना पानी या पानी और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का 1:1 मिश्रण इस्तेमाल किया जा सकता है।

    3. लिक्विड सीधे स्क्रीन पर न डालें

    एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी भी तरह का लिक्विड सीधे स्क्रीन पर स्प्रे नहीं करना चाहिए। पहले माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्का लिक्विड लगाएं और फिर उससे स्क्रीन साफ करें। सीधे स्प्रे करने पर वह स्क्रीन के किनारों या अंदरूनी हिस्सों में पहुंच सकता है, जिससे नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

    4. गोल-गोल मोशन में सफाई करें

    स्क्रीन पर मौजूद उंगलियों के निशान, धूल और धब्बों को साफ करते समय कपड़े को हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए चलाएं। बहुत अधिक दबाव डालने से स्क्रीन को नुकसान हो सकता है। अगर कोई दाग जिद्दी हो तो थोड़ा अतिरिक्त समय दें, लेकिन उसे जोर से रगड़ने की कोशिश न करें।

    5. फ्रेम और कीबोर्ड की भी करें सफाई

    जिस माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन साफ की जाती है, उसी की मदद से स्क्रीन के फ्रेम, स्टैंड और लैपटॉप के कीबोर्ड को भी साफ किया जा सकता है। नियमित सफाई से डिवाइस की लाइफ बढ़ती है और वह देखने में भी बेहतर लगता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें