Induction Cleaning Tips: लोहे के जूने से इंडक्शन साफ करना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
Induction maintenance tips for long life:
क्या आप जानते हैं कि इंडक्शन चूल्हे का सिरेमिक ग्लास जितना मजबूत दिखता है, उतना ही संवेदनशील भी होता है? चाकू या किसी नुकीली चीज से इसे खुरचकर साफ करना इसके सेंसर को तुरंत खराब कर सकता है। इससे खाना देरी से पकता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। तो फिर जमी हुई गंदगी को साफ करने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है? आइए विस्तार से समझते हैं इंडक्शन की सेहत से जुड़ी ये जरूरी बातें...

इंडक्शन का ऊपरी हिस्सा खासतौर पर सिरेमिक ग्लास से बना होता है। जब आप लोहे के जूने या चाकू का इस्तेमाल करते हैं, तो इस पर बारीक खरोंचें पड़ सकते हैं। इन दरारों में समय के साथ गंदगी जमा होने लगती है, जिसे बाद में साफ करना लगभग असंभव हो जाता है।

सेंसर पर पड़ता है सीधा असर
कुकटॉप के ठीक नीचे टेम्परेचर सेंसर स्थित होता है, जिसका काम बर्तन के तापमान को सटीक रूप से मापना है। अगर कांच पर गहरी खरोंचें आ जाएं, तो सेंसर बर्तन की गर्मी को सही से नहीं पढ़ पाता। जिसका नतीजा ये होता है कि आपका खाना या तो जल जाएगा या फिर उसे पकने में काफी समय लगेगा।

चटक सकता है कुकटॉप
नुकीली चीजों से रगड़ने पर कांच की ऊपरी सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है। जब आप इस कमजोर सतह पर भारी और गर्म बर्तन रखते हैं, तो दबाव और हीट के की वजह कुकटॉप बीच से चटक या पूरी तरह टूट सकता है।