Smartphone Security: फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या पासकोड; जानिए कौन देता है स्मार्टफोन को सबसे मजबूत सिक्योरिटी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 28 May 2025 04:38 PM IST
सार

Smartphone Safety Tips:

आज स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि एक डिजिटल तिजोरी बन गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या पासकोड, इनमें से किस तकनीक को स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जा सकता है?

which is provides more security to smartphone fingerprint face unlock or passcode
Smartphone - फोटो : FREEPIK

    हमारे स्मार्टफोन में अब केवल कॉल और मैसेज ही नहीं, बल्कि बैंक खातों से लेकर निजी दस्तावेज, पर्सनल फोटोज और संवेदनशील बातचीत तक, सब कुछ महफूज रहता है। ऐसे में फोन की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं। लेकिन जब बात आती है लॉकिंग सिस्टम की, तो दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि क्या फिंगरप्रिंट बेहतर है, फेस अनलॉक ज्यादा भरोसेमंद है या फिर पुराना लेकिन मजबूत पासकोड?

    Smartphone
    Smartphone - फोटो : FREEPIK

    फिंगरप्रिंट अनलॉक फीचर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बायोमेट्रिक लॉक है। यह न सिर्फ तेज है बल्कि एक टैप में फोन खोल देता है। हालांकि, गंदे या गीले हाथों की वजह से यह कभी-कभी धोखा दे सकता है। हाई-एंड डिवाइसेज में यह फीचर बेहद सटीक काम करता है, लेकिन बजट स्मार्टफोन्स में इसकी विश्वसनीयता उतनी मजबूत नहीं होती।

    password
    password - फोटो : FREEPIK

    चेहरे से फोन खोलने वाला यह फीचर काफी आकर्षक लगता है, खासकर जब हाथ व्यस्त हों। लेकिन कम रोशनी, चश्मा पहनने या मास्क लगाने जैसी परिस्थितियों में यह तकनीक अक्सर असफल हो जाती है। iPhone जैसे फोनों में 3D फेस स्कैनिंग से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं, पर केवल 2D कैमरा बेस्ड फेस अनलॉक आसानी से धोखा खा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें