किसी भी लैपटॉप को ऐसे बनाएं टच स्क्रीन !

क्या आप भी बजट कम होने के कारण टच स्क्रीन वाला लैपटॉप नहीं खरीद पाते हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आपके पास टच स्क्रीन वाला लैपटॉप हो? तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि हम आपको बताएंगे वह ट्रिक जिससे आप किसी भी लैपटॉप को टच स्क्रीन लैपटॉप बना सकता हैं।

आपने एयरबार AirBar डिवाइस का नाम सुना होगा, अगर नहीं भी सुना है तो कोई बात नहीं। आज हम आपको एयरबार के बारे में बताएंगे। सबसे पहले बता दें कि इस एयरबार डिवाइस की मदद से किसी भी साधारण लैपटॉप को टच स्क्रीन लैपटॉप बना सकते हैं।

सबसे अच्छी बात ये है कि पहले एयरबार इंडिया में नहीं मिलता था लेकिन अब यह भारत में मिलने लगा है। इसे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं। अमेजॉन पर मिलने वाले एयरबार को स्वीडिश कंपनी नियोनॉड (Neonode) ने 3 वेरियंट में तैयार किया है। पहला वेरियंट 13.3 इंच के लैपटॉप के लिए, दूसरा 14 इंच के लैपटॉप के लिए और तीसरा 15.6 इंच के लैपटॉप के लिए है। अगली स्लाइड में जानें कैसे काम करता है एयरबार?