Tip of The Day: भूल गए हैं लॉगिन आईडी और पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगाएं पता

संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 08 May 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Tip of The Day How to recover Login Id and Password from Google Chrome
How to recover Login Id and Password from Google Chrome - फोटो : istock

    How to recover Login Id and Password from Google Chrome:

    हम में से अधिकतर लोग ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का उपयोग करते हैं। गूगल क्रोम पर सर्फिंग करना ज्यादा सिक्योर और आसान है बजाए दूसरे ब्राउजर के। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोग अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में कहीं महत्वपूर्ण जगह पर लॉगिन करते समय उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लॉगिन आईडी और पासवर्ड का पता लगाने के लिए उनके पास Forgot Id या Forgot Password का विकल्प होता है। हालांकि, ये प्रोसेस काफी समय मांगता है। वहीं दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसे प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने खोए हुए लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दोबारा आसानी से रिकवर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    इसका पता लगाने के लिए आपको उस डिवाइस में गूगल क्रोम एप को ओपन करना है, जिसमें आपने अपनी लॉगिन आईडी को दर्ज करते वक्त सेव कर दिया था। गूगल क्रोम एप को ओपन करने के बाद आपको सबसे पहले थ्री डॉट मेन्यु पर क्लिक करना है।

    How to recover Login Id and Password from Google Chrome
    How to recover Login Id and Password from Google Chrome - फोटो : istock

    थ्री डॉट का ये मेन्यु आपको दाईं तरफ सबसे ऊपर की ओर दिखेगा। आपको उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देने लगेंगे। इन ऑप्शन्स में आपको सेटिंग के विकल्प का चयन करना है।

    How to recover Login Id and Password from Google Chrome
    How to recover Login Id and Password from Google Chrome - फोटो : Istock

    इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको पासवर्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। पासवर्ड के विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर वो सभी लॉगिन आईडी और पासवर्ड शो होने लगेंगे, जिन्हें आपने क्रोम ब्राउजर में लॉगिन करते समय सेव किया था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें