Tech Tips: करते हैं ये पांच काम तो निश्चित तौर पर खराब होगी फोन की बैटरी, फोन में आग भी लग सकती है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Nov 2023 12:19 PM IST
सार

आजकल स्मार्टफोन से लोग खुद से ज्यादा मोहब्बत करने लगे हैं और इस मोहब्बत के चक्कर में फोन की बैटरी तो खराब हो ही रही है और साथ में सेहत भी खराब हो रही है।

विज्ञापन
These Habits Draining Your Smartphone Battery Can Lead To Explosion
Battery Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल स्मार्टफोन से लोग खुद से ज्यादा मोहब्बत करने लगे हैं और इस मोहब्बत के चक्कर में फोन की बैटरी तो खराब हो ही रही है और साथ में सेहत भी खराब हो रही है। फोन की बैटरी क्षमता ज्यादा होने के बाद भी आपकी कुछ गलत आदतें बैटरी को जल्दी खराब कर सकती हैं। यहां तक कि फोन की बैटरी में ब्लास्ट भी हो सकती है। चलिए जानते हैं कि स्मार्टफोन बैटरी को लेकर आपको कौन-सी खराब आदतें आज ही छोड़ देना चाहिए।

    फोन को अधिक समय तक चार्ज करने से उसकी बैटरी पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए, बैटरी चार्ज होने के बाद चार्जर को निकाल देना बेहतर होता है। एक्सपर्ट बैटरी को 100 फीसदी करने की जगह 95 फीसदी तक ही चार्ज करने की सलाह भी देते हैं। वहीं बैटरी को बार-बार चार्ज करने से भी बचना चाहिए।

    विज्ञापन

    बैटरी को अधिक गर्मी में रखने से उसका प्रेशर बढ़ सकता है और उसकी उम्र कम हो सकती है। यह इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से बैटरी में आग भी लग सकती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी पर अधिक गर्म हो जाती है, जिससे उसकी उम्र कम हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें