स्मार्टफोन बेचने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं लीक होगी आपकी निजी वीडियो और फोटो

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 16 Feb 2020 02:05 PM IST
steps to take before selling old mobile phones in india know all details in hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

    तकनीक के इस दौर में अब सामान बेचना बहुत आसान हो गया है फिर चाहें आपका स्मार्टफोन क्यों न हो। लेकिन मोबाइल बेचते समय थोड़ी-सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। दरअसल, ज्यादातर लोग फोन बेचते समय सिर्फ सिम कार्ड ही निकाल लेते हैं और जरूरी आईडी लॉग आउट करना भूल जाते हैं। ऐसे में निजी डाटा लीक होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो स्मार्टफोन बेचते समय आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन टिप्स पर डालते हैं एक नजर...

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    स्मार्टफोन को फैक्टरी रीसेट करें

    स्मार्टफोन सेल करने से पहले फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जाकर आईडी लॉग-आउट जरूर करें। इसके बाद फोन को फैक्ट्री रीसेट करना होगा। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट के ऑप्शन को चुनना पड़ेगा। अब आपको रीसेट फोन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने से सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

    गूगल
    गूगल - फोटो : blog.google

    फोन में से गूगल लॉग आउट करें

    मोबाइल बेचने से पहले गूगल आईडी लॉग आउट करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपका बैंक अकाउंट जुड़ा होता है। लॉग आउट करने के लिए आपको यूजर एंड अकाउंट्स के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘रिमूव’ का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें। इस तरह से आपका अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें