Smartphone Cover: स्मार्टफोन का कवर पहुंचाता है बड़े नुकसान, इस विकल्प को अपनाकर बन सकता है काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 14 Sep 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
smartphone cover disadvantage contributes lot of making junk
Smartphone Cover - फोटो : Adobe Stock

    आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। इसमें कोई बड़ी बात भी नहीं है, फोन के जरिए घर बैठे कई सारे काम कुछ ही मिनटों में हो जाते हैं। ऐसे में फोन की सेफ्टी के लिए लोग काफी ध्यान भी रखते हैं। आमतौर पर लोग फोन की सुरक्षा के लिए उस पर अच्छे से अच्छा कवर लगाते हैं, ताकि महंगे फोन को कोई जरा सी भी खरोंच नहीं आए। मगर क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन के यही कवर फोन के साथ -साथ पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदायक होते हैं। आपको जानना जरूरी है कि फोन पर कवर लगाने से क्या-क्या नुकसान होता है।

    Smartphone Cover
    Smartphone Cover - फोटो : Adobe Stock

    अगर फोन पर प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे फोन सुरक्षित हो जाता है। मगर कई बार फोन चार्जिंग के दौरान कवर की वजह से फोन काफी गर्म हो जाता है। इस वजह से डिवाइस की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। अगर लंबे समय तक फोन पर कवर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे बैटरी की क्षमता जल्दी खत्म कम हो जाती है। प्लास्टिक कवर मोबाइल पर लगाने से फोन का वजन बढ़ जाता है, ऐसे में इसे लगाकर फोन चलाने पर कुछ समय बाद हाथों में दर्द होने लगता है।

    Smartphone Cover
    Smartphone Cover - फोटो : Adobe Stock

    दरअसल, अधिकतर फोन कवर के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कवर में प्लास्टिक की काफी मात्रा होती है। ऐसे में कुछ समय बाद जब इनकी चमक या फिर डिजाइन खराब हो जाता है तो अधिकतर लोग इन्हें यूहीं ही फेंक देते हैं। ऐसे में इनका दोबारा इस्तेमाल करना कठिन होता है, इस वजह से यह बेकार होकर कूड़े में चले जाते हैं। इसके बाद इनको रिसाइकिल करना भी काफी कठिन काम होता है। दरअसल, अधिकतर प्लास्टिक कवर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो रिसाइकिल नहीं हो पाती है। ऐसे में यह धरती पर प्लास्टिक वेस्ट को बढ़ाने का काम करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें