Safety Tips: फोन में दिख रहा ये साइन, तो समझ जाएं कोई कर रहा है स्क्रीन रिकॉर्डिंग!
Smartphone Safety Tips:
फोन हैकिंग इतने सिक्रेट तरीके से की जाती है कि फोन हैक हो जाता है और आपको उसका पता भी नहीं चलता। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेतों (साइन) के बारे में बता रहे हैं जिससे आप जान सकेंग कि आपका फोन हैक हो चुका है।

स्मार्टफोन्स में आपको कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जिससे आपको पता चलता है कि आपके फोन में कुछ गड़बड़ है। ऐसे ही एक साइन की हम बात कर रहे हैं।

इस साइन की मदद से आप पता कर सकते हैं कि क्या आपके फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन है। ये साइन्स आपको फोन के नोटिफिकेशन बार या स्क्रीन पर फ्लैश होते हुए दिखते हैं।

अगर आपके फोन का स्क्रीन रिकॉर्ड हो रहा है तो आपको फोन में ग्रीन लाइट दिखेगी। ये लाइट कैमरा, रिकॉर्डिंग या माइक के एक्टिव होने पर ऑन होती है।